क्रिकेटर इरफान पठान ने जब चलती बस में कर दी ऐसी हरकत बस में बैठे लोगो ने जमकर पीटा, वजह जानकर होगी हैरानी

भारत (INDIA) के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान (IRFAN PATHAN) अपने शानदार खेल से भारत को कई अहम मैचों में जीत दिलवाकर मुकाम हासिल किया हैं। इरफान को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में जगह बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी हैं। और इसी मेहनत ने आज इरफान को क्रिकेट की दुनिया में दिग्गज के रूप में शुमार किया हैं। इरफान ने हाल ही में अपना एक पुराना किस्सा शेयर किया हैं जिसमें उन्होने बताया हैं कि कैसे एक गलतफहमी का शिकार होकर बस में बैठे लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी थी।
बस में मारपीट का शिकार हुए थे इरफान पठान
भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी इरफान पठान (IRFAN PATHAN) अभी क्रिकेट कमेंटेटर के तौर पर नजर आते हैं। लोगों ने उनके क्रिकेेट के खेल के अलावा कमेंट्री करते हुए उन्हें काफी प्यार दिया हैं। इरफान ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया हैं। स्टार स्पोर्ट्स (STAR SPORTS) के शो में बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि मैच खेलकर लौटते लक्त लोगों ने बस में उनकी जमकर पिटाई कर दी थी।
“मध्य प्रदेश में एक जगह है भिंड। वहां मैं क्रिकेट मैच खेलने गया था। मैच खत्म हो चुका था और मैं बस लौट रहा था। बस की सीट पर पीछे झुकने के लिए कुछ भी नहीं था। इसलिए मुझे बहुत ध्यान से बैठना पड़ा। गड्ढा आदि होने पर हम सामने वाली सीट पकड़ लेते थे या ड्राइवर बहुत तेजी से ब्रेक लगाता था।”
इरफान पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले हैं। अपने करियर के दौरान इरफान ऑलराऊंडर के रूप में टीम में स्थापित थे।
मैंने महिला की चोटी पकड़ कर गलती कर दी थी- इरफान पठान
इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स पर आगे बात करते हुए बस में हुई उनके साथ घटना की कहानी को आगे बढ़ाते हुए कहा-
Tags: इरफ़ान पठान, भारतीय क्रिकेट टीम, युसूफ पठान,“अचानक बहुत जोर का झटका लगा। अपना ख्याल रखने के लिए जो कुछ मेरे हाथ में आया, मैंने उसे पकड़ लिया। कुछ पलों के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैंने बहुत बड़ी गलती की है, क्योंकि वह एक नवविवाहिता की चोटी थी। फिर क्या था बस में बैठे लोगों ने मुझे खूब पीटा। उन्हें लगा कि मैंने जानबूझ कर महिला के साथ ऐसा किया है।”
“हालांकि मेरे काफी समझाने के बाद उन्हें हकीकत का अहसास हुआ। मैंने उनसे कहा कि गिरने के डर से अचानक उनका सिरा मेरे हाथ में आ गया। मेरा कोई बुरा इरादा नहीं था। इसके बाद उन्होंने मुझसे सॉरी भी कहा।”