इरफान पठान के परिवार के साथ एयरपोर्ट में घटी यह घटना, गुस्से से झल्लाए इरफान ने कर दी शिकायत
इरफान पठानः एशिया कप (ASIA CUP 2022) का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा हैं। 27 अगस्त से श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के धमाकेदार मुकाबले से इस टूर्नामेंट की शुरूआत हो रही हैं। क्रिकेट के धमाकेदार खेल को और भी ज्यादा मजेदार कमेंटटेर बनाते हैं। उनकी कमेंट्री खेल में चार-चांद लगाने का काम करती हैं।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान (IRFAN PATHAN) एशिया कप का हिस्सा बनने के लिए दुबई के लिए निकल चुके हैं। लेकिन इरफान का यह सफर काफी ज्यादा मुश्किलों से भरा रहा हैं। आइए आपको विस्तार से सारी चीजें बताते हैं-
इरफान पठान के साथ एयरपोर्ट पर घटी यह घटना
इरफान पठान (IRFAN PATHAN) एशिया कप के लिए मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार थे। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर उनके साथ कुछ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ। चेक इन काऊंटर पर स्टॉफ ने उनके साथ गलत बर्ताव किया। जिसे लेकर इरफान ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट साझा किया हैं। इरफान ने अपने पोस्ट में लिखा हैं-
“आज मैं मुंबई से दुबई विस्तारा की फ्लाइट यूके-201 से रवाना हो रहा था। इसी दौरान चेक इन काउंटर पर मेरे साथ खराब बर्ताव किया गया। मेरी कन्फर्म टिकट में विस्तारा ने हेरफेर कर दिया था। इसके समाधान के लिए मुझे काउंटर पर घंटों खड़े रहना पड़ा था। मेरे साथ पत्नी, एक 8 महीने और एक 5 साल का बच्चा भी था।”
“स्टाफ बहुत कठोर था और वो तरह-तरह के बहाने बना रहे थे। मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने कैसे ज़्यादा टिकट बेच दिए और मैनेजर ने इसकी इजाज़त कैसे दे दी। मैं वहां के संबंधित अधिकारियों से निवेदन करता हूं कि ऐसी घटनाओं पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए, ताकि मेरी तरह किसी और को ऐसा खराब अनुभव न करना पड़े।”
यहां देखें इरफान का पोस्ट
Tags: इरफ़ान पठान, एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,Hope you notice and rectify @airvistara pic.twitter.com/IaR0nb74Cb
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 24, 2022