ASIA CUP 2022: यह 3 भारतीय खिलाड़ी विरोधी टीम के इरादों को करेंगे चकनाचूर, अकेले के दम पर ही जीता देंगे भारत को एशिया कप

By Twinkle Chaturvedi On August 24th, 2022
ASIA CUP 2022: यह 3 भारतीय खिलाड़ी विरोधी टीम के इरादों को करेंगे चकनाचूर, अकेले के दम पर ही जीता देंगे भारत को एशिया कप

हार्दिक पांड्याः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही यूएई (UAE) में आयोजित हो रहे एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का हिस्सा बनने वाली हैं। भारत अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारतीय टीम किसी भी ट्रॉफी को जीतने की प्रबलदार मानी जाती हैं और इसका सबसे बड़ा कारण भारत का किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर ना होना हैं। भारतीय टीम में मौजूद हर खिलाड़ी अपने आप में मैच विनर बनकर जीत दिलाने की काबिलियत रखता हैं।

भारत के युवा खिलाड़ी भी दबाव के वक्त पर कमाल दिखाते हुए नजर आते हैं। बड़े टूर्नामेंट पर टीमें हमेशा अपने सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी पर निर्भर रहती हैं। लेकिन भारतीय टीम में ऐसा नहीं हैं। आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के अलावा भी भारत को एशिया कप जीताते नजर आएंगे।

1. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या अकेले के दम पर भारत को जीताएंगे एशिया कप

आईपीएल 2022 से हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) के साथ इस साल सीरी चीजें अच्छी होती ही नजर आ रही हैं। आईपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से तहलका मचाने के बाद  हार्दिक पंड्या भारत ने भारतीय टीम में कमाल की वापसी की हैं। टी20 विश्व कप 2021 में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी की कमी काफी ज्यादा खली थी। हार्दिक पांड्या साऊथ अफ्रीका, आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे में गेंदबाजी करते हुए नजर आए।

 

हार्दिक पांड्या अपने 4 ओवर का कोटा पूरा करते नजर आ रहे हैं। जो इस वक्त रोहित शर्मा के भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात हैं। एशिया कप में हार्दिक पंड्या भारत के लिए सबसे बड़े एक्स-फैक्टर होने वाले हैं। हार्दिक पांड्या वह पहले खिलाड़ी हैं जो भारत को मैच जीतवाते नजर आएंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलने वाली हैं। ऐसे में हार्दिक का गेंद और बल्ले दोनो से कमाल पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी साबित होने वाला हैं।

2. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) भारत के लिए साल 2022 के सीजन में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सूर्या टी20 रैकिंग में भी नंबर-2 पर विराजमान हैं। सूर्या को हमने वेस्टइंडीज दौरे में ओपनिंग करते हुए देखा हैं, सूर्या ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों को संभालने की काबिलियत रखते हैं। भारतीय मैनेजमेंट सूर्या को मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी देती नजर आएगी।

 

सूर्या आज कल मैदान के चारों तरफ बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। जिसका मंजर हमने वेस्टइंडीज दौरे के दौरान देखा हैं। सूर्या की 360 अंदाज एशिया कप में भारत का सबसे बड़ा हथियार होने वाला हैं। सूर्या इस बार अपने कमाल से भारत को टूर्नामेंट जीताते दिखेंगे।

3. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN)  एशिया कप 2022 में भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। अश्विन भारत को 2011, 2015 वनडे वर्ल्ड कप और इसके अलावा 2012, 2014, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप और 2013 और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अश्विन का अनुभव भारत को काफी ज्यादा मजबूती देने वाली हैं।

 

अश्विन अभी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अपना ताकत दिखाते हुए नजर आते हैं। सबसे अनुभवी खिलाड़ी का अनुभव एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए बड़ा काम आएगा। अश्विन भारत को मैच जितवाते नजर आएंगे।

Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या,