IRANI CUP 2022: सौराष्ट्र का दूसरे दिन भी हुआ बुरा हाल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने 374 रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद दूसरी इनिंग में विकटें लेकर मचाया बवाल

By Twinkle Chaturvedi On October 2nd, 2022
IRANI CUP 2022: सौराष्ट्र का दूसरे दिन भी हुआ बुरा हाल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने 374 रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद दूसरी इनिंग में विकटें लेकर मचाया बवाल

ईरानी कप (IRANI CUP) 2022 में सौराष्ट्र (SAURASTRA) और रेस्ट ऑफ इंडिया (REST OF INDIA) के बीच मैच खेला जा रहा हैं। जिसका आज 2 अक्टूबर को दूसरा दिन चल रहा था। पहले दिन सौराष्ट्र की टीम 98 रनों पर ऑलआऊट हो गई थी। जिसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों के स्कोर पर पहला दिन खत्म किया था।

आज दूसरे दिन की शुरूआत होते ही रेस्ट ऑफ इंडिया ने जहां से छोड़ा था वहीं से अपना खेल आगे बढ़ाते हुए कमाल करती हुई नजर आयी। रेस्ट ऑफ इंडिया ने 110 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए। सौराष्ट्र की टीम ने अपने दूसरे इनिंग की शुरूआत कर दी हैं। दूसरे दिन के अंत तक टीम 49 रन के साथ दो विकेट के नुकसान पर हैं।

रेस्ट ऑफ इंडिया पहली इनिंग में पहुंची 374 रनों पर

रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले दिन सौराष्ट्र को 98 रनों पर ऑलआऊट करने के बाद बल्लेबाजी शुरू कर दी थी। पहले दिन टीम सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) के शानदार शतक से 205 रन पर थी। जिसे आज टीम ने आगे बढ़ाते हुए 374 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की हैं। सरफराज खान अपने शतक से आज भी क्रिज पर टिके हुए थे। लेकिन आज वो 138 रनों के स्कोर पर आऊट हो गए।

हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) कल 62 रनों के साथ नाबाद थे आज वो अपनी पारी 82 रनों तक ले गए और चिराग जानी के हाथों आऊट हो गए। जयंत यादव (JAYANT YADAV) के 37 रनों और सौरभ कुमार (SAURABH KUMAR)  के 55 रनों की मदद से रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 374 रनों तक पहुंची। जो की सौराष्ट्र के लिए एक विशाल स्कोर हैं।

दूसरी इनिंग में सौराष्ट्र ने खोए जल्दी दो विकेट

रेस्ट ऑफ इंडिया की इनिंग के बाद सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी इनिंग की शुरूआत की। जहां फिर से टीम का बुरा हाल नजर आया। टीम ने महज 49 रनों के अंदर दूसरे दिन के अंत तक दो विकेट खो डाले हैं। ओपनिंग बल्लेबाज हरविक देसाई (HARVIK DESAI) 20 रन और स्नेल पटेल (SNELL PATEL) 16 रन बनाकर एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौटते दिखे।

दोनों ही बल्लेबाजों को सौरभ कुमार ने अपना शिकार बनाया हैं।  चिराग जानी (CHIRAG ZANI)  3 रन और डीए जडेजा (DA JADEJA) इस वक्त 8 रन के साथ क्रिज पर हैं।

दोनों ही बल्लेबाज इस वक्त दबाव में होंगे। क्योंकि कल तीसरे दिन के खेल शुरू होने से रेस्ट ऑफ इंडिया दोनों पर दबाव बनाती नजर आ सकती हैं। सौराष्ट्र को मैच में आगे बने रहने के लिए एक अच्छी साझेदारी की जरूरत पड़ेगी जो इन बल्लेबाजों को निभानी होगी। सौराष्ट्र इस वक्त रेस्ट ऑफ इंडिया से दूसरे दिन के अंत तक 227 रन पीछे हैं।

Tags: ईरानी कप 2022, सरफराज खान, सौराष्ट्र बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया, हनुमा विहारी,