आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले उमरान मलिक के साथ हुई थी कमरे में गुप्त बातचीत, कमरे में साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी भी था मौजूद

आईपीएल 2022 का सफ़र इस रविवार को फाइनल मैच के दौरान खत्म हो जायेगा जो की राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात के बीच खेला जायेगा.हर साल भारतीय क्रिकेट को बेहतरीन युवा खिलाडी देने वाला टूर्नामेंट ने इस बार भी कुछ ऐसे अच्छे खिलाड़ी भारत को दिए है जो फ्यूचर में भारतीय टीम के लिए अच्छे साबित हो सकते है. उन्ही खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी है उमरान मलिक
इस साल के आईपीएल सीजन में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रदर्शन कुछ खास ना रहा हो लेकिन इस टीम ने भारतीय क्रिकेट को एक ऐसा युवा तेज़ गेंदबाज़ दिया है जिसकी गेंदबाजी के कायल विदेशी गेंदबाज़ भी है जी हाँ हम बात कर रहे है 156.9 KM/H से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज़ उमरान मालिक की. उमरान की तेज़ गेंदबाजी को देखते हुए उन्हें सेलेक्टरो द्वारा आईपीएल के तुरंत बाद होने वाली साउथ अफ्रीका बनाम भारत की टी-20 सीरीज में बतोर गेंदबाज़ जगह मिली है.
मेगा ऑक्शन से पहले उमरान मलिक के साथ बंद कमरे में हुई थी बातचीत

इस साल हैदराबाद टीम भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही हो लेकिन इसका अलावा भी वह उमरान मलिक जैसे तेज़ गेंदबाज़ की वजह से सुर्खियों में बनी रही. उमरान ने अपनी तेज़ गेंदबाजी से लोगो के दिल में अपनी जगह बनाई है बता दे की उमरान भी अनकैप्ड प्लेयर्स में से एक है जिनका ये सीजन काफी धमाकेदार रहा.
कश्मीर से आये इस युवा की तेज़ गेंदबाजी की तारीफ हर कोई कर रहा.हालाकि की अब साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ और हैदराबाद के बॉलिंग कोच डेल स्टेन ने उमरान को लेकर एक खुलासा किया जिसमे उन्होंने कहा है की आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले उमरान के साथ बंद कमरे में सीक्रेट बातचीत की गई थी.

डेल स्टेन ने आगे कहा की उमरान मलिक और हैदराबाद टीम मैनेजमेंट के बीच बंद कमरे में जब बातचीत हुई थी उस दौरान वह भी मौजूद थे उन्होंने कहा की हम सिर्फ यह चाहते थे की हमारे पास अनुभव गेंदबाज़ हो.उमरान के पास टैलेंट की कोई कमी नही थी वह बहुत तेज़ गेंदबाजी कर रहे थे ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहता था की उमरान मलिक को गाइड करने के लिए कोई अनुभवी गेंदबाज़ हो. ऐसे में टीम के साथ भुवनेश्वर और नटराजन का जुड़ा होना बहुत ज़रूरी था.
आगे डेल स्टेन कहते है की जब उन्होंने उमरान मलिक की रफ़्तार देखी तो वह हैरान रहे गये.स्टेन इस दौरान कमेंट्री कर रहे थे. उमरान लगातार एक हे स्पीड से गेंदबाजी कर रहे थे.सच में उनके पास रफ़्तार है और वो लगातार सीखते रहना चाहते है. एक कोच और कप्तान होने के नाते आप इससे ज्यादा की उम्मीद नही कर सकते.
कुछ ऐसा रहा उमरान का आईपीएल प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में हैदराबाद की तरफ से तेज़ और घातक गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक ने अपनी आक्रमक गेंदबाजी से सभी टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. इंडिया की टी-20 टीम में अपनी जगह बनाने वाले उमरान मलिक ने अब तक 14 आईपीएल मैच खेले है जिसमे उन्होंने 22 विकेट हासिल किये है.
वही अगर बात करे उनके इस साल के सबसे अच्छे गेंदबाजी स्पेल की तो वह गुजरात के विरुद्ध आया है जहाँ पर उन्होंने 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. आने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में दर्शक उनसे कुछ ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे है.
Tags: आईपीएल, उमरान मलिक, गेंदबाज़, टी-20, भारतीय क्रिकेट टीम,
