IPL टीम पंजाब किंग्स ने लिया बड़ा फैसला, हेड कोच अनिल कुंबले पद से हटाया, उनकी जगह को लेकर 3 खिलाड़ी रेस में शामिल

By Satyodaya On August 26th, 2022
अनिल कुंबले

आईपीएल (IPL) में एक से बढ़कर एक सुपरहिट टीमें है जो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। दुनिया में कई सारी लेकर चलाई गई लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की तरह कोई लीग साबित नहीं हो पाई। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम पंजाब किंग्स ने बहुत बड़ा फैसला ले लिया है। पंजाब किंग्स टीम ने अनिल कुंबले को मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला कर लिया है।

अनिल कुंबले मुख्य कोच के पद पर 3 साल से थे जो कि अब उन्हें हटा दिया गया है। पंजाब किंग्स की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए बताया है कि उन्होंने अनिल कुंबले को पंजाब किंग्स के मुख्य कोच के पद से हटा दिया है‌।

मुख्य कोच के पद से हटाए गए अनिल कुंबले

आईपीएल (IPL) की टीम पंजाब किंग्स एक्शन लेते हुए अनिल कुंबले को मुख्य कोच के पद से हटा दिया है। प्रीति जिंटा करण पाल, उद्योगपति मोहित बर्मन, नेस वाडिया और पंजाब किंग्स के CEO सतीश मेनन ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कुंबले को 2020 सीजन से पहले पंजाब किंग्स का मुख्य कोच और अगले तीन सीजन के लिए टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया था। लेकिन मालिकों के निर्णय के बाद इन्हें ऑल फ्रेंचाइजी से अलग कर दिया गया है।

वही आपको बता दें आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भारतीय के एकमात्र मुख्य कोच थे। हालांकि इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, ब्रेड हॉज, जैसे पंजाब किंग्स के कोच के पद पर तैनात रह चुके हैं। कुंबले की टीम ने सभी 3 सीजन में पंजाब किंग्स तालिका के निचले स्तर पर रह चुकी है। 2020 और 2021 में पांचवें पायदान पर रही जबकि 2022 में टीम में खेली गई थी जिसमें छठे स्थान पर रही है। आइए जानते हैं आखिर अब किसे पंजाब किंग्स का कोच बनाया जाएगा।

इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है पंजाब किंग्स का कोच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बेहतरीन टीम पंजाब किंग के इस फैसले से कुछ लोगों को तो बहुत बड़ा झटका लगा होगा। कहा जा रहा है कि अब फ्रेंचाइजी अनिल कुंबले की जगह पर किसी और कोच की तैयारियों में जुटी हुई। अब जल्दी नया कोच नियुक्त कर दिया जाएगा। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किंग्स के कोच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को बनाया जा सकता है। इंग्लैंड के यह पूर्व कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं।

हालांकि उन्होंने अभी हाल ही में संन्यास लिया है। वहीं कुछ लोगों ने दावा किया है कि श्रीलंका के कोच ट्रेवर बेलिस को भी मुख्य कोच के तौर पर संपर्क किया जा सकता है। वही आपको बता दें श्रीलंका के बेहतरीन वेयर इज भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं उन्हें भी अच्छा अनुभव है। वह 2012 और2014 में आईपीएल (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की ये होगी सलामी जोड़ी, कप्तान नबी खेलेंगे बड़ा दांव

Tags: अनिल कुंबले, आईपीएल, पंजाब किंग्स,