मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 की नीलामी से पहले ट्रॉफी जीतने वाला दांव, RCB से छीन लिया उनका मैच विनर खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की टीम में आरसीबी का एक खिलाड़ी शामिल हो गया है। मुंबई इंडियंस की चाल टीम के लिए खराब साबित हो सकती है। टीम कई घातक खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के बारे में सोच रही है।
जेसन बेहरेनडॉर्फ को किया आरसीबी में शामिल
मुंबई इंडियंस ने आरसीबी टीम के खिलाड़ी जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में शामिल किया है। वहीं, पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस खिलाड़ी को 75 लाख में शामिल किया था, पर किस्मत इतनी खराब थी कि इस खिलाड़ी को एक मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के इस तेज गेंदबाज को ट्रेड कर लिया है।
वहीं, दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं। यही वजह है कि मुंबई ने यह चाल चली है। हालांकि मुंबई इंडियंस को तेज गेंदबाज की जरूरत थी, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बहुत बड़ा सस्पेंस बना हुआ था। जेसन बेहरेनडॉर्फ दोनों तरफ गेंद को स्विंग करने के लिए मशहूर माने जाते हैं और शानदार बात तो यह है कि यह खिलाड़ी साल 2018 और 2019 में मुंबई की टीम का हिस्सा रहे थे जिनपर एक बार फिर से फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है।
ऐसा रहा है जेसन बेहरेनडॉर्फ का आईपीएल रिकॉर्ड
जेसन बेहरेनडॉर्फ ने अभी तक 106 टी-20 मैच में 119 विकेट हासिल किए हैं। मुंबई की टीम की गेंदबाजी में खिलाड़ी ने चार चांद लगा दिए थे। इस खिलाड़ी के शामिल होने से मुंबई की टीम की गेंदबाजी यूनिट पूरी तरह से मजबूत नजर आ रही है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एक बार फिर कमाल करने के लिए बेताब है। जेसन बेहरेनडॉर्फ इससे पहले भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार 2023 आईपीएल के लिए टीम ने जेसन बेहरेनडॉर्फ पर भरोसा जताया है।
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, जेसन बेहरेनडॉर्फ,