भारतीय टीम के लिए आई सबसे बड़ा खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह ने दौड़ लगाते हुए शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम के लिए आई सबसे बड़ा खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह ने दौड़ लगाते हुए शेयर किया वीडियो, जानिए कब करेंगे वापसी

अर्शदीप सिंह जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह की गिनती टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ियों में होती है। जसप्रीत पिछले काफी समय से पीठ में चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे। चोट के कारण जसप्रीत एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह पूरी तरीके से फिट नजर आ रहे हैं।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने कुछ एक्सरसाइज करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इनडोर प्रैक्टिस में वह वॉर्मअप करते दिख रहे हैं। इसके बाद खुले मैदान में भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इससे उनकी फिटनेस का अंदाजा सबको हो रहा है। जसप्रीत अपनी बॉलिंग से दुश्मन टीम के छक्के छुड़ा देते हैं।

शेयर किया वीडियो

जसप्रीत ने अपने इस वॉर्मअप वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘कभी आसान नहीं लेकिन हमेशा इसके लायक’। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बुमराह के कई फैंस लाइक कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि बुमराह, आईपीएल के वजह से फिट हो रहे हैं। ले‍किन 50 ओवर के वर्ल्ड के नजरिए से बुमराह का फिट होना बहुत जरूरी है। दरअसल, उनकी फिटनेस को देखते हुए अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में बुमराह को शामिल किए जाने पर बीसीसीआई विचार कर सकती है। उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है।

ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का करियर

टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हैं। जसप्रीत बहुत धाकड़ खिलाड़ियों में एक हैं। बुमराह ने अभी तक भारत के 30 टेस्ट टीम इंडिया के लिए मैच खेल हैं जिसमें उनके नाम 128 विकेट है। वनडे मैच में  बुमराह ने भारत 72 मैच खेले हैं। टी20 में बुमराह के नाम 60 मैचों में 70 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं आईपीएल में बुमराह ने 120 मैच खेलें हैं, जिसमें उनके नाम 145 विकेट दर्ज हैं।

Exit mobile version