CSK फ्रेंचाइजी को लगा बहुत बड़ा झटका, 13.25 करोड़ में बिकने वाले खिलाड़ी ने इस सीजन खेलने से किया मना

By Tanu Chaturvedi On December 31st, 2022
हैरी ब्रूक

टीम इंडिया के खिलाड़ी हों या विदेश के अपने शानदार गेम के दम पर वो आईपीएल में अपनी जगह बना पाते हैं। इसी लिस्ट में नाम आ रहा है इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) का। मिनी ऑक्शन में खिलाड़ी के ऊपर फ्रेंचाइजी में खूब बोली लगाई लेकिन आखिर में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत ली और 13.25 करोड़ की मोटी रकम के साथ मैच विनर खिलाड़ी को जीत लिया।

इंग्लिश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक अपने खेल के लिए चर्चा में हैं। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद यानी कि ऑरेंज आर्मी ने अपने साथ जोड़ लिया है। भारत में हैरी सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है, जबकि साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा गया है। हैरी जोहान्सबर्ग सुपरकिंग्स का हिस्सा तो है, लेकिन अगले साल वो इस टीम में नहीं खेल पाएंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी किए निर्देश

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हैरी ब्रूक को चोट और थकान से बचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने हैरी को साउथ अफ्रीका टी20 लीग से बाहर रहने को कहा है। बता दें जोहान्सबर्ग सुपरकिंग्स टीम मैनेजमेंट को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसकी जानकारी दे दी गई है। इस बात को सुनकर फैंस काफी परेशान मालूम हो रहे हैं।

सीएसके सीईओ ने हैरी ब्रूक को लेकर कही ये बात

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन (kashi vishwanath) ने हैरी ब्रूक को लेकर एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा,

“इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रुक के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर हमें फोन करके दी और इस बारे में बताया कि वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। बोर्ड द्वारा खिलाड़ी के हित में किए गए इस फैसले को लेकर हम सहमत हैं। हमारी कोशिश होगी की टीम के साथ उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को जोड़ा जाए”।

 

Tags: क्रिकेट साउथ अफ्रीका की टी20 लीग, चेन्नई सुपर किंंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, हैरी ब्रूक,