जोस बटलर ने लगातार शानदार बल्लेबाजी का खोला राज, पुरानी दिनों की आई याद
ipl rr vs dc jos buttler ptom

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 34वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जिसमें कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 222 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 15 रनों से मैच हार गई. मैन ऑफ द मैच जोस बटलर ने लगातार शानदार बल्लेबाजी का राज खोल दिया है.

जोस बटलर ने खोला शानदार बल्लेबाजी का राज

जोस बटलर ने तीसरा शतक लगाकर रच दिया एक नया इतिहास
rr-vs-dc-stat jos buttler history

लगातार बल्ले से जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने खुद को साबित करते हुए सीजन में तीसरा शतक लगाया है. मैन ऑफ द मैच जोस बटलर ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ खास पारी थी, मैंने काफी एन्जॉय किया. मुझे यह स्टेडियम बहुत पसंद है, यह एक शानदार माहौल था, मेरा पहला आईपीएल यहां मुंबई इंडियंस के साथ था. मैं अपने जीवन के सबसे अच्छी फॉर्म का आनंद ले रहा हूं, मुझे इस फॉर्म को आगे तक जारी रखने की जरूरत है. गेंद पहले ओवर में स्विंग हुई और थोड़ी मुश्किल थी. आपको उस दबाव को सोखने और उससे निकलने की जरूरत होती है. एक बार जब आप इसे पार कर लेते हैं, तो आत्मविश्वास वापस आ जाता है.”

इस खिलाड़ी को जोस बटलर ने दिया सफलता का श्रेय

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का जोस बटलर और युजवेंद्र चहल ने बदल दिया समीकरण
rr-vs-dc orange cap purple cap

अपने साथी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) की जमकर तारीफ करते हुए मैन ऑफ द मैच जोस बटलर ने कहा कि-

“ हम अच्छी साझेदारियां बनाने में कामयाब रहे, देवदत्त ने दूसरे छोर से अच्छा खेला और हमने आक्रमण करने और दिल्ली पर दबाव बनाने का फैसला किया. विकेट बदल सकते हैं, टूर्नामेंट में केवल चार मैदानों के साथ उपयोग किए जाने वाले विकेट होंगे. आज रात कोई ओस नहीं थी, अगर हालात अलग होते हैं तो टीमें पहले बल्लेबाजी करने के पक्ष में हो सकती हैं. टूर्नामेंट के आगे बढ़ने पर सभी को अनुकूलन करने की आवश्यकता होगी.”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *