IPL 2022, RR vs GT: आर. अश्विन की गेंद से फैंस रह गए बहुत ज्यादा हैरान, फैंस ने कहा - 'स्पिनर है या फिर तेज़ गेंदबाज है'
IPL 2022, RR vs GT: आर. अश्विन की गेंद से फैंस रह गए बहुत ज्यादा हैरान, फैंस ने कहा - 'स्पिनर है या फिर तेज़ गेंदबाज है'

आईपीएल क्वालिफायर-1 का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स  (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 24 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला गया था। इस मैच में आर. अश्विन ने एक ऐसी गेंद फेंकी थी। जिससे सब दंग रह गए कि वो स्पिनर है या फिर तेज़ गेंदबाज हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 188 रन बनाए।

हार्दिक पंड्या के नाबाद 40 रन और डेविड मिलर के नाबाद 68 रनों की पारी से गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 7 विकटों से जीत लिया। गुजरात टाइटंस इस जीत के साथ सीधे आईपीएल के फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

आर. अश्विन के गेंदबाजी से फैंस हुए गुमराह स्पिनर है कि तेज़ गेंदबाज

Doing Too Many Shoots': When Ashwin Bowled For Three Hours in The Nets to Get His Length Right

कल के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का विशाल स्कोर गुजरात के सामने खड़ा किया था। अच्छे स्कोर के बावजूद भी राजस्थान यह मुकाबला हार गयी। क्योंकि गेंदबाजी क्रम गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाई। कल के मैच में आर अश्विन ने एक ऐसी गेंद डाली।

जिससे सब आश्चर्यचकित हो गए कि अश्विन स्पिनर गेंदबाज हैं कि तेज गेंदबाज हैं। गुजरात टाइटंस के पारी का 8वां ओवर अश्विन डाल रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद उन्होने 131.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली थी। इस गेंद को देखकर फैंस काफी हैरान रह गए। सोशल मीडिया में उनकी इस गेंद को लेकर काफी चर्चा भी हुई।

आर.अश्विन की गेंद को लेकर फैंस के टि्वट कुछ इस प्रकार है

एक गेंदबाज ऑलराऊंडर के रूप में दिख रहे हैं अश्विन

IPL 2022: Why Ashwin batted at No 3? How Gujarat's batting could become stronger? Burning questions from RR vs GT clash-Opinion News , Firstpost

आर. अश्विन ने आईपीएल 2022 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला हैं। इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों से ही आर. अश्विन ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। इस सीजन उन्होने एक अर्धशतक भी अपने नाम किया हैं। सीएसके के खिलाफ लीग चरण के आखिरी मुकाबले में 40 रनों की पारी खेल अश्विन ने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

इस सीजन अश्विन ने 15 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किया हैं। राजस्थान क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर चुकी हैं। 27 मई को एलिमिनेटर मैच के विजेता के साथ राजस्थान मुकाबला खेलेगी। इस मैच से फैंस अश्विन से ऑलराऊंडर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।