IPL और PSL में कौन है दुनिया की सबसे बेहतर लीग, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया खुलासा
IPL PSL PAKISTAN PLAYER BIG BASH

आईपीएल ( IPL) विश्व भर में मशहूर हो चुका है. आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुआ. बीसीसीआई (BCCI) की इस सफलता के बाद कई दूसरे देशों में भी क्रिकेट लीग की शुरुआत की गई. जिसके बाद बिग बैश लीग (BBL), पीएसएल (PSL) और दूसरी लीगों  की शुरुआत हुई. आईपीएल अब दुनिया का बहुत बड़ा मंच बन गया है. इसी बीच पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने आईपीएल और पीएसएल की तुलना करते हुए दोनों में सबसे बेहतर लीग के बारे में बताया है.

IPL से PSL है बहुत पीछे

IPL PSL PAKISTAN PLAYER BIG BASH

पाकिस्तानी क्रिकेट लीग (PSL) ने अपना पहला संस्करण 2016 में खेला था. इसके मुताबिक यह लीग अपने सात संस्करण खेल चुका है.  जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने पहले संस्करण का आगाज़ 2008 में ही कर चुका है. इसलिए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया (DANISH KANERIA) ने कहा है कि-

“अभी पाकिस्तानी लीग भारतीय लीग से काफी पीछे है. इंडियन प्रीमियर लीग 15 साल से आयोजित हो रही है. पिछले सालों में आईपीएल से काफी युवा खिलाड़ी निकलकर सामने आए हैं इसलिए इस मामले में पाकिस्तानी लीग इंडियन प्रीमियर लीग से पीछे है.आईपीएल को सिर्फ 15 साल से आयोजित होने के कारण ही बेस्ट नहीं कहा जा रहा है बल्कि लीग से कई बेहतरीन टैलेंट भी निकलकर बाहर आए है.”

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है.

आईपीएल हर गुजरते सीजन के बाद हो रहा है बेहतर

IPL PSL PAKISTAN PLAYER BIG BASH

दानिश कनेरिया (DANISH KANERIA) आगे कहते हैं कि-

“एक प्रोफेशनल क्रिकेट लीग के नाते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारतीय टीम को कई युवा प्रतिभा दे रहा है. हर गुजरते सीजन के साथ ये बेहतर हो रहा है. जबकि पीएसएल बमुश्किल ही पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए कुछ कर पा रहा है. अगर कोई खिलाड़ी लीग में अच्छा करता है तब पाकिस्तानी बोर्ड का गैर पेशावर रवैया उस खिलाड़ी का राष्ट्रीय टीम में आने की संभावनाओं को बिगाड़ देता है.”

“अगर आप देखे तो हर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना चाहता है. इसका उदाहरण देखा जा सकता है कि साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए राष्ट्रीय टीम से छुट्टी ली है.”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *