आईपीएल 2022 में बिना एक भी मैच खेलें करोड़ो कमा लिए इन 3 खिलाड़ियों ने, जानें कौन-कौन से नाम हैं शुमार

By Twinkle Chaturvedi On June 7th, 2022
आईपीएल 2022 में बिना एक भी मैच खेलें करोड़ो कमा लिए इन 3 खिलाड़ियों ने, जानें कौन-कौन से नाम हैं शुमार

आईपीएल 2022 (IPL) का 15वां सीजन भारत में सफलतापूर्वक खत्म हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने अपने पहले ही लीग में ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया हैं। इस लीग में कई खिलाड़ियों ने अपने खेल के द्वारा इनाम में पैसे कमाए हैं। तो किसी की फ्रेंचाइजी ने उन्हें मालामाला किया हैं। आज हम आपको आईपीएल 2022 की एक ऐसी लिस्ट के 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होने इस सीजन बिना एक भी मैच खेले करोड़ो की कमाई कर ली हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

1. जयंत यादव- 1.7 करोड़ गुजरात टाइटंस

IPL 2022: News in Telugu, Schedule, Points Table, Teams, Match Results, ఐపీఎల్ 2022 - Sakshi

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं। हर देश के खिलाड़ियों की इच्छा रहती हैं कि वो इस लीग का हिस्सा बने। लेकिन आईपीएल टीमों की फ्रेंचाइजी काफी बड़ी होती हैं। टीमें प्लेयर्स को खरीदती तो है लेकिन हर खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिल पाता हैं। क्योंकि अगर एक बार प्लेइंग-11 स्थाई हो गयी तो टीम बदलाव करके उसे खराब नहीं करना चाहती हैं।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात ने जयंत यादव को 1.7 करोड़ में खरीदा था। लेकिन यह खिलाड़ी इस सीजन एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बना। एक भी मैच नहीं खेलने के बावजूद जयंत को 1.7 करोड़ की रकम मिली हैं। गुजरात चाहे तो जयंत को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती थी। जब वो प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी थी लेकिन गुजरात ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।

2. राजवर्धन हंगरेकर

We don't wanna just throw him in and damage him' - CSK coach Stephen Fleming reveals why Rajvardhan Hangargekar has been warming the bench in IPL 2022

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजवर्धन हंगेरकर को 30 लाख रूपए की बेस प्राइज पर खरीदा था। राजवर्धन ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला हैं। सीएसके का आईपीएल का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा हैं। टीम बहुत जल्दी ही लीग के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी थी।

ऐसे में सीएसके अपने बेंच के ताकत को देखने के लिए राजवर्धन जैसे युवा खिलाड़ी को मंच दे सकती थी। लेकिन चेन्नई ने  ऐसा कुछ भी नहीं किया। हालांकि कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला। लेकिन उनमें राजवर्धन शामिल नहीं थे, इस सीजन बिना एक भी मैच खेले। राजवर्धन को 1.5 करोड़ रूपए मिल गए और वो करोड़पति बन गए।

3. डोमनिक ड्रेक्स

Dominic Drakes profile and biography, stats, records, averages, photos and videos

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में डोमनिक ड्रेक्स को 1.1 करोड़ रूपए में टीम में शामिल किया था। लेकिन यह खिलाड़ी इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाया हैं और पिछले साल भी यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल था। लेकिन उस सीजन भी एक भी मैच नहीं खेल पाया। इस सीजन बिना एक भी मैच खेले डोमनिक ड्रेक्स को 1.1 करोड़ रूपए मिल गए।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, जंयत यादव,