आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम के लिए सुपरस्टार बनेगा ये खिलाड़ी, अकेले दमपर जीता सकता है ट्रॉफी

By Tanu Chaturvedi On January 30th, 2023
मुंबई इंडियंस (आईपीएल)

आईपीएल 2023 को लेकर खिलाड़ी बहुत एक्साइटेड हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुंबई टीम के लिए गेंदबाजी करने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर अपनी चोट के बाद गेम खेलने के लिए काफी बेताब हैं। मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के सबसे खतरनाक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। जोफ्रा आर्चर अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2023 में जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग पार्टनर बनेंगे।

अपनी पारी के लिए खुद बोले जोफ्रा आर्चर

आईपीएल और क्रिकेट में वापसी को लेकर जोफ्रा ने कहा कि  ‘उम्मीद है कि यह 2019 की पुनरावृत्ति हो सकती है। हमें फिर से 50 ओवरों का वर्ल्ड कप और एक ही वर्ष में एक एशेज मिला है। पीछे देखने का कोई कारण नहीं है। मैंने अपना समय पूरा कर लिया है और अब मैं यहां हूं।’

जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘मुझे अगले दो, तीन या चार महीने अपने शरीर को ठीक करने में खर्च करने की जरूरत है, जिससे मैं खुद को थोड़ा और मजबूत बना सकूं। मुझे पहले अपने शरीर को ठीक करने दें, जिसके बाद मैं लाल गेंद को फिर से अपने हाथ में पकड़ने की उम्मीद कर सकता हूं।’

वनडे सीरीज का होंगे हिस्सा

जोफ्रा आर्चर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे। उन्हें इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम के हिस्से के रूप में ब्लोमफोंटेन में शामिल किया गया है। प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड के लिए खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में उन्होंने क्रिकेट में वापसी की, जहां उन्होंने पांच मैचों में आठ विकेट भी झटके थे। अगर वह आईपीएल टीम में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होते हैं, तो टीम के जीत के चांसेज और भी बढ़ जाएंगे, वही कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम में उन्हें जरूर शामिल करना चाहेंगे।

Tags: आईपीएल, इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज, जोफ्रा आर्चर, मुंबई इंडियस,
Exit mobile version