मुंबई इंडियंस को मिल गया है दूसरा सूर्यकुमार, 1.7 करोड़ के इस खिलाड़ी ने लगाई चौके छक्के की झड़ी, 164 के स्ट्राइक रेट से बना रहा रन

By Akash Ranjan On November 21st, 2022
मुंबई इंडियंस (आईपीएल)

आईपीएल (IPL) की अब तक की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) के लिए पिछले सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। फाइनल तो दूर मुंबई इंडियंस की टीम प्ले ऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई थी। वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने वाले तिलक वर्मा (TILAK VERMA) इस समय शानदार फाॅर्म में चल रहे है। वह विजय हजारे ट्रॉफी (VIJAY HAZARE TROPHY) में हैदराबाद के तरफ से खेलते हैं।

हैदराबाद के तरफ से खेलते हुए उन्होंने मणिपुर के खिलाफ शानदार शतक बनाया है। इस वक्त भारत न्यूजीलैंड दौरे पर टी-ट्वेंटी सीरीज खेल रहा है। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर टी-ट्वेंटी सीरीज और एकदिवसीय सीरीज खेलना है। इस बीच भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस को अपनी टीम में दूसरा सूर्यकुमार यादव (SURYA KUMAR YADAV) मिल गया है।

यह भी पढ़ें ; SMAT 2022: 50, 57,62,67, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तिलक वर्मा के बल्ले से लगतार निकल रहा अर्धशतक, रोहित शर्मा की मेहनत लाई रंग

हैदराबाद को मणिपुर ने दिया था 192 रनों का लक्ष्य

विजय हजारे ट्राॅफी में हैदराबाद और मणिपुर का मैच हुआ। टॉस जीतकर मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मणिपुर की शुरुआत अच्छी नही रही और सलामी बल्लेबाज बसीद मोहम्मद सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मणिपुर के तरफ से बिकास सिंह ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। मणिपुर ने कुल मिलाकर 50 ओवर में 191 रन बनाया था।

तिलक वर्मा ने जाड़ा शानदार शतक

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की भी शुरुआत अच्छी नही रही। सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने अकेले दम पर मैच को हैदराबाद के तरफ मोड़ दिया। तिलक ने 77 गेंदो में 14 चौके और 7 छक्को की मदद से 126 रनों की पारी खेली और मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए।

तिलक ने इस पारी में मैदान के चारो तरफ आकर्षक शाॅट लगाए। तिलक अगर ऐसे ही परफार्म करते रहे तो जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है।

Tags: आईपीएल, तिलक वर्मा, मुंबई इंडियस,