सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को कप्तान पद से इस वजह से हटाया, भारतीय दिग्गज को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

By Tanu Chaturvedi On November 17th, 2022
आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां चल रही हैं, इसके लिए आईपीएल की सभी टीमों ने अपने टीम से रिलीज और रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कई बदलाव किए गए हैं। पिछले सीजन में टीम के कप्तान केन विलियमसन को टीम से रिलीज किया है। IPL 2023 में इस बार केन विलियमसन टीम के कप्तान नहीं रहेंगे।

क्या हो सकती है रिलीज की वजह

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए पिछले साल आईपीएल में केन विलियमसन ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया है, इसके बाद टीम में कोई और बेहतर खिलाड़ी जोड़ा जा सकता है।

कौन हुआ रिटेन, कौन रिलीज

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज किए गए खिलाड़ी: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

यहां देखें ट्वीट

IPL 2023 के लिए आईपीएल की कई टीमों ने अपने पुराने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है। इस ट्वीट में देखा जा सकता है।

भुवनेश्वर कुमार हो सकते हैं नए कप्तान

IPL में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में काफी शानदार गेंदबाजी की थी, वह टीम के कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने भी अपने ट्वीट से इशारा इसी ओर किया है कि भुवनेश्वर को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार पहले भी टीम सनराइजर्स की कप्तानी कर चुके हैं।

Tags: आईपीएल 2023, केन विलियमसन, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version