आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटन्स का हिस्सा नहीं रहेंगे ये 5 खिलाड़ी, हो सकते हैं टीम से बाहर

By Tanu Chaturvedi On November 15th, 2022
आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 यानि 16वें सीजन में कई उलट फेर देखने को मिल सकते हैं। टूर्नामेंट में गुजरात की टीम से एक नहीं दो नहीं बल्की 5 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। टीम ऑक्शन के लिए तैयार है। आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस पिछले ही सीजन में जुड़ी है। पहली बार जुड़कर भी टीम टूर्नामेंट जीत गई। इस साल नीलामी दिसंबर के अंत में बेंगलुरु में होगी।  इस दौरान टीम के 5 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। आइए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में…

गुरकीरत सिंह मान

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुरकीरत सिंह मान को टीम ने 50 लाख रुपए में देकर खरीदा था लेकिन इस खिलाड़ी को बीते आईपीएल में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। गुरकीरत का आईपीएल में रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने 41 मैचों में अब तक 551 रन बनाए हैं और 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

विजय शंकर

विजय शंकर को टीम ने मेगा ऑक्शन में 1.40 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। टीम विजय शंकर से अच्छे प्रदर्शन की आशा कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह कुछ खास कमाल इस मैच में दिखा नहीं पाए थे।

वरुण आरोन

वरुण आरोन को मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें गुजरात ने 2 मैच खिलाए और इन मैचों में वह 2 ही विकेट ले सके थे। इस साल वरुण को टीम से रिलीज करने के चांसेस हैं।

मैथ्यू वेड

मैथ्यू वेड को गुजरात टाइटंस ने 60 लाख खर्च करके खरीदा था।  उन्होंने 10 मैच खेले जिसमें उन्होंने 157 रन ही पाए। इसलिए मैथ्यू को टीम से बाहर निकाला जा सकता है।

डोमिनिक ड्रैक्स

डोमिनिक ड्रैक्स को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने 1.10 करोड़ की रकम खर्च करके खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसलिए डोमिनिक ड्रैक्स को टीम से बाहर निकाला जा सकता है।

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, आईपीएल ऑक्शन 2023, गुजरात टाइटंस,
Exit mobile version