आईपीएल इतिहास की ऐसी 8 मिस्ट्री गर्ल जिन्होंने प्रसंशको को बना दिया था अपना दीवाना, सोशल मीडिया पर छाई थी इनकी तस्वीरें!
आईपीएल इतिहास की ऐसी 8 मिस्ट्री गर्ल जिन्होंने प्रसंशको को बना दिया था अपना दीवाना, सोशल मीडिया पर छाई थी इनकी तस्वीरें!

IPL Mystery girl-दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) एक ऐसा मंच है, जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से करता है। यहां पर खेल के साथ ही ग्लैमर की कोई कमी नहीं होती है। खिलाड़ियों से लेकर उनकी बीवियां और गर्लफ्रेंड तक आईपीएल में सुर्खियां बटोरते है। लेकिन आईपीएल के हर सीजन में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो ना सिर्फ कैमरामैन बल्कि पूरी दुनिया की नजरों में आ जाते हैं।

जिन्हें आमतौर पर हम मिस्ट्री गर्ल (Mystery Girls) कहते हैं। जी हां, आईपीएल के हर सीजन में कोई ना कोई मिस्ट्री गर्ल नजर आती है और पूरे सीजन छाई रहती है। आइए आज हम आपको दिखाते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के उन्हीं खूबसूरत चेहरों से, जो किसी ना किसी सीजन में सुर्खियों में रहे है…

IPL 2022 की Mystery girl


26 मार्च से आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज हुआ। सीएसके और केकेआर के पहले मैच में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ एक खूबसूरत लड़की भी नजर आईं, जो जूही चावला की बेटी जहान्वी मेहता की दोस्त बताई जा रही है, जिनका नाम आरती बेदी है. जो पेशे से एक्टर हैं.

दीपिका घोष


आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करने पहुंची एक लड़की को कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इस लड़की ने खिलाड़ियों से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। रेड टॉप में नजर आने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष था, जो एक कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं।

अदिति हुंडिया


आईपीएल 2019 के फाइनल में कैमरे में एक मिस्ट्री गर्ल कैद हुई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. बाद में उसके नाम का खुलासा अदिति हुंडिया के रूप में हुआ. अक्सर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैच के दौरान दिखने वाली अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) ने भी आईपीएल के दौरान काफी सुर्ख‍ियां बटोरी हैं. अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं. वह 2017 फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं हैं.बता दें उनको कथित तौर पर युवा खिलाड़ी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड भी बताया जाता है।

रियाना लालवानी


मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (MI vs KXIP) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का 36वां मुकाबला खेला गया और दो सुपर ओवर के मुकाबले को लेकर यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. लेकिन उस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में एक खूबसूरत लड़की देखी गई थी. फैंस पूछने लगे यह कौन है? बाद में पता चला कि उसका नाम रियाना लालवानी (Riana Lalwani) है.

काव्या मारन


एक मिस्ट्री गर्ल हमेशा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को सपोर्ट करने आती है। इस लड़की का नाम काव्या मारन है। वो सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) उनकी टीम है। काव्या मारन पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी हैं।

आश्रिता शेट्टी


SRH के मैच की एक और मिस्ट्री गर्ल है अश्रिता शेट्टी, जो पेशे से एक तमिल एक्ट्रेस हैं। आश्रिता ने भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे से शादी की है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य क्रम के बल्लेबाज करते थे।

मालती चाहर

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के एक मैच में मालती चाहर की फोटो वायरल होने से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। ये मैच सीएसके ने पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेला गया था। इसके बाद कैमरे में कैद हुई मालती चाहर पूरे सीजन छाई रहीं। वह चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन है और धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं।

राखी टंडन –

राखी कपूर टंडन 2015 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल फाइनल के दौरान कैमरे में गिरफ्त हुई थी। जिसके बाद ये चर्चा की विषय बन गयी थी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा था, जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ा मुकाबला था। इस फाइनल मैच में ही राखी कपूर की तस्वीर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था।आईपीएल फाइनल से सुर्खियों में आई राखी कपूर को कई शादी के प्रस्ताव मिले, जिसके बाद उन्होंने बताया की वो शादीशुदा हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पति अल्केश टंडन के साथ एक फोटो शेयर किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *