विजय हजारे ट्रॉफी में आग उगल रहा आंबाती रायडू के भाई का बल्ला, IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली

By Akash Ranjan On November 19th, 2022
विजय हजारे ट्रॉफी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी वनडे ट्रॉफी विजय हजारे 2022-23 का आगाज हो गया है। जिसमें युवा खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। आईपीएल की नीलामी से पहले युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं।

इसी लिस्ट में एक बड़ा नाम आंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के भाई रोहित रायडू (Rohit Rayudu) का नाम भी शामिल है, जो इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2022) में जमकर रन बना रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2023 की नीलामी में उन्हें टारगेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : NZ vs IND: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 18 नवंबर को, आंकड़ो के आधार पर जानिए किसका पलड़ा है भारी?

विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित रायडू ने मचाया धमाल

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2022) में युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित कर रहे हैं। वहीं घरेलू टीम हैदराबाद के लिए खेलने वाले अंबाती रायडू के भाई रोहित रायडू (Rohit Rayudu) बल्ले के साथ धमाल मचा रहे हैं। हैदराबाद और मणिपुर (Hyderabad vs Manipur) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को हैदराबाद ने 7 विकेट से जीत लिया। रोहित रायुडू ने इस मुकाबले में सिर्फ नाबाद रहते हुए 39 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

लेकिन, इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 156 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उनके बल्ले से 12 छक्के और 8 चौके देखने को मिले। जबकि 83 रन की पारी सौराष्ट के खिलाफ खेली। इस मैच में शतक बनाने से चूक गए। उनके इस प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL 2023 के 16वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन में उन के ऊपर पैसों की बरसात हो सकती है।

आईपीएल में होगी रोहित रायडू की एंट्री

आंबाती रायडू ने आपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मैच जीताऊ पारियां खेली है। लेकिन इस बार मिली IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में उनके भाई रोहित रायडू (Rohit Rayudu) पर फ्रेचाइजियों की नजर रहने वाली है।

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2022) में उनका बल्ला आग उगल रहा है। जिसके मद्देनजर फ्रेंचाइजी कम पैसे खर्च कर इस धाकत खिलाड़ी को अपने में कर सकती है। बता दें कि रोहित ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 और लिस्ट-A 26 मैच खेले हैं। जिसमें इस 28 साल के युवा खिलाड़ी ने काफी प्रभावित किया है।

Tags: आईपीएल 2023, आंबाती रायडू, रोहित रायडू, विजय हजारे ट्रॉफी,