IPL 2023: जब रिंकू सिंह का कोलकाता का चला बल्ला, तब लखनऊ वालें भी तालियां बजाने को हो गए मजबूर

IPL 2023: आईपीएल का फाइनल धीरे-धीरे नज़दीक आ रहा है. ऐसे में कोलकाता के रिंकू सिंह ने अपने खेल से सभी को चौंका दिया है. बता दें की, होम ग्राउंड कोलकाता में रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है. रिंकू को तारीफ हर खिलाड़ी से मिल चुकी है. रिंकू ने इस सीजन में अपना नाम कर दिया है. रिंकू ने इस सीजन लगातार KKR के लिए कमाल की बैटिंग की. उन्होंने टीम को अक्सर ही बुरे हालात से उबारा. और कई मौकों पर तो लगभग असंभव सी जीत भी दिलाई.
IPL 2023 में रिंकू ने दिखाया कमाल, स्टेडियम में मौजूद फैंस नहीं रोक पाए खुद को
आईपीएल (IPL 2023) धीरे-धीरे अपने फाइनल की और बढ़ रहा है. ऐसे में कोलकाता के रिंकू छाए हुए हैं. वैसे तो केकेआर के बल्लेबाजों के एक-एक कर आउट होने के बाद रिंकू ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी है. कोलकाता का बीता मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुआ बता. जिसमें कोलकाता ये मैच हार गई थी.
भेल की कोलकाता को इस मैच में करारी हार मिली हो लेकिन रिंकू सिंह ने सभी का दिल जीत लिया. दरअसल, उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 203.03 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 67 रन जड़कर कमाल कर दिया.
ऐसा होने वाला है आईपीएल का फाइनल
अब आईपीएल (IPL 2023) के फाइनल और प्लेऑफ की चर्चा जोरो पर है. आईपीएल प्लेऑफ में चेन्नई, गुजरात और लखनऊ पहुँच गई है. बता दें की, बीते मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 77 रन से हराकर 17 अंकों के साथ नंबर दो पर फिनिश किया है. जिसका मतलब है कि वह क्वालिफायर वन में गुजरात से भिड़ेगी. वैसे आईपीएल के इस मैच में स्पिनर रवि बिश्नोई ने रिंकू सिंह के बारे में कहा है की,
“जीतकर हमेशा अच्छा लगता है. प्ले-ऑफ में पहुंचकर भी अच्छा लग रहा है. रिंकू सिंह जिस तरह से खेल रहे थे, हर गेंद पर डर लग रहा था. हमें लगा था कि बोर्ड पर पर्याप्त रन हैं. हमारा प्लान विकेट टू विकेट बोलिंग का था.”
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, कोलकाता नाइट राइडर्स, रिंकू सिंह,
