IPL 2022: हिट होने के बाद रिंकू सिंह ने किया उन दिनों को याद जब उनके पिता ने 2 से 3 दिन नही खाया खाना, हैं घर में अकेले कमाने वाले

By Twinkle Chaturvedi On May 19th, 2022
IPL 2022: हिट होने के बाद रिंकू सिंह ने किया उन दिनों को याद अब उनका पिता ने 2 से 3 दिन नही खाया खाना, हैं घर में अकेले कमाने वाले

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला 18 मई 2022 को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम मे खेला गया था। इस मुकाबले के बाद एक नाम जो सबकी जबान पर रह गया वो था रिंकू सिंह, इस मुकाबले में रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने धुआंधारी पारी खेल मैच के बाद अपने पुराने दिनों को लेकर रिंकु सिंह ने बात की। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने 2 रन से कोलकाता को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

केकेआर ने मुझ पर बहुत भरोसा किया है- रिंकू सिंह

Cricketer Rinku Singh Suspended By Indian Board For Violating Regulations | Cricket News

कोलकाता नाईट राइडर्स के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपलोड एक विडियो में बात करते हुए रिंकू सिंह ने अपने जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए, अपनी टीम केकेआर के बारे में बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा-

” वो 5 साल मेरे लिए वाकई मुश्किल भरे थे। पहले साल के बाद, जब मुझे केकेआर के लिए चुना गया और मुझे खेलने का मौका मिला, तो मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। फिर भी, केकेआर ने मुझ पर बहुत भरोसा किया और उन्होंने मुझे अगले कुछ सीज़न तक बनाए रखा”

साल 2018 में केकेआर ने रिंकू सिंह को मेगा ऑक्शन में खरीदा था, 4 सालों में रिंकू को कोलकाता के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2021 में घुटने मे लगी चोट के कारण वो सीजन से बाहर भी हो गए थे।

अपनी चोट को याद करते हुए रिंकू सिंह बोले

IPL 2022: Rinku Singh reveals he has been waiting for last five years

अपनी चोट को लेकर रिंकु सिंह को क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ा इस पर भी रिंकू सिंह खुलकर बात करते हुए नज़र आए, उन्होने आगे कहा-

“मैंने अपनी बॉडी लैंग्वेज की तरह कड़ी ट्रेनिंग की। टीम ने कभी नहीं सोचा था कि मैं नीचे हूं। पिछला साल मेरे लिए काफी         कठिन था क्योंकि विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान डबल रन बनाते समय मेरे घुटने में चोट लग गई थी। जिस क्षण मैं गिरा, मैंने         आईपीएल के बारे में सोचा। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे ऑपरेशन की जरूरत है और ठीक होने में 6-7 महीने लगेंगे।”

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली, उनकी पारी केकेआर को जीत के करीब ले आई थी लेकिन अंत के ओवर में उनके विकेट गिरने से केकेआर को सिर्फ 2 रनों से हार झेलनी पड़ी।

मैं अपने घर में एकमात्र कमाने वाला हूं- रिंकू

IPL 2022: KKR hero Rinku Singh opens up on hardships, says 'my father didn't eat for 2-3 days when...'

आगे बात करते हुए उनकी चोट का उनके पिता और उनके जीवन पर क्या असर हुआ इस पर बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा-

” मैं इतने लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहकर खुश नहीं था। मेरे पिता ने 2-3 दिनों से कुछ नहीं खाया। मैंने उन्हें बताया कि यह  सिर्फ एक चोट है और यह क्रिकेट का हिस्सा है। मैं अपने घर का एकमात्र कमाने वाला हूं और जब ऐसी चीजें होती हैं, तो यह  चिंताजनक होना तय है, मैं थोड़ा दुखी था, लेकिन मुझे पता था कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा क्योंकि मुझमें बहुत आत्म-विश्वास  था।”

आईपीएल 2022 के इस सीजन में रिंकु सिंह ने 7 मैचों में 148.71 के स्ट्राइक रेट के साथ 174 रन बनाए है। रिंकु सिंह ने मिले हुए मौकों को अपने हक में कर आज सबके दिलों पर राज़ कर रहे है। लखनऊ के खिलाफ उनकी पारी को हर बड़े दिग्गज आज सलाम ठोक रहे हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, केकेआर, रिंकू सिंह, लखनऊ सुपर जायंट्स,