IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाई अपनी नई टीम, होल्डर- मनीष पांडे को किया बाहर, देखें लिस्ट

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।
नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।
यह भी पढ़ें : IPL 2022: 3 गलतियां जो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने की, जिससे नहीं जीत सके पहला खिताब, वर्ना ट्रॉफी होती उनके नाम
आईपीएल 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को भी कुछ मंथन करना होगा और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो आगे की योजना में फिट नहीं बैठते हैं। रिलीज लिस्ट में एक बड़ा नाम मनीष पांडे का है। तेज गेंदबाज अंकित राजपूत और एंड्रयू टाय को भी एलएसजी द्वारा रिलीज किया गया। नए सीजन से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, अवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जायंट्स के रिलीज खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम।
आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा
आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।
ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।
Tags: आईपीएल 2023, लखनऊ सुपर जायंट्स,