IPL 2022: 3 गलतियां जो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने की, जिससे नहीं जीत सके पहला खिताब, वर्ना ट्रॉफी होती उनके नाम

आईपीएल 2022(IPL 2022) में डेब्यू करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन औसत रहा है। टीम ने प्लेऑफ को क्वालीफाई कर एलिमिनेटर मुकाबले में हार गई। अब टीम खिताबी भिड़ंत से बाहर हो चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाड़ियों के लिहाज से आईपीएल (IPL) की बेहतरीन टीमों में एक थी लेकिन कुछ गलतियों के कारण टीम अपने पहले खिताब से दूर रह गई। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि वो कौन सी 3 गलतियां हैं, अगर कप्तान केएल राहुल व टीम मैनेजमेंट ने न की होती तो आज टीम अपने पहले खिताब को जीतने की कगार पर होती।
बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बाद सबसे ज्यादा प्रयोग करने वाली टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रही है। टीम ने स्थाई तौर पर किसी खिलाड़ी को एक जगह पर नहीं खेलने दिया है। अपने आखिरी मैच में इविन लुईस (EWIN LEWIS) को छठे डाउन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा, यह मैच की बड़ी चूक रही है।
इससे पहले भी टीम ने सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर हर डाउन पर खूब प्रयोग किए। माकर्स स्टोइनिस, इविन लुईस, दीपक हुड्डा, कुणाल पांडया पूरे सीजन में एक निश्चित स्थान पर नहीं खेल सके। इसका परिणाम यह रहा कि बल्लेबाज सेट नहीं हो पाए और टीम को इसका खमियाजा हार के रूप में उठाना पड़ा।
गेंदबाजी में विकल्प होने के बाद भी प्रयोग नहीं

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम एक ओर जहां बल्लेबाजी में खूब प्रयोग करती दिखाई दी वहीं गेंदबाजी में टीम ने प्रयोग करने में काफी पीछे रही। टीम में गेंदबाजी का विकल्प होने के बावजूद खिलाड़ियों को अवसर नहीं दिया गया। दुष्मंत चमीरा (DUSHMANT CHAMEERA)और आवेश खान (AVESH KHAN) के लगातार फ्लाप होने के बाद दूसरे गेंदबाजों को अवसर नहीं दिया गया। एंड्रयू टाय को सिर्फ 3 मैच खिलाकर ही बेंच पर ही पूरे सीजन बैठाए रखा गया। साथ ही कृष्णप्पा गौतम को सिर्फ 4 मैच तक ही सीमित रखा गया। यह सब गलतियां टीम की हार की बड़ी वजह बनी।
खराब फिल्डिंग

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में डेब्यू करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का इस सीजन में प्रदर्शन तो औसत रहा लेकिन टीम की फिल्डिंग काफी खराब रही। पूरे सीजन में कैच छूटने व मिस फील्ड के कई मामले सामने आए, जिसने पूरे मैच की दिशा बदल दी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अपने खेले गए अपने एलिमिनेटर जैसे अहम मुकाबले में टीम ने दो महत्वपूर्ण कैच छोड़े।
एक कैच तो बेहतरीन फील्डर माने जाने वाले केएल राहुल (KL RAHUL) ने 17वें ओवर में रजत पाटीदार का छोड़ दिया। इसी के बाद टीम का स्कोर 208 हो गया। अगर यह कैच पकड़ लिया जाता तो शायद 180 के आसपास का स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स को मिलता और मैच को टीम आसानी से जीत सकती थी।
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, लखनऊ सुपर जायंट्स,