IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच शानदार मुकाबला खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की थी. विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारी खेली थी. जब कोहली का शतक लगा तब पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. आइए बताते हैं की कैसे कोहली के फैंस ने उन्हें मैच के बाद पूजा.

IPL 2023 विराट कोहली ने जब लगाया शतक, हैदराबाद के स्टेडियम में कोहली-कोहली के लगे नारे

आईपीएल (IPL 2023) का 65वां मैच बहुत ही शानदार था. बता दें की, ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड पर हुआ था. मैच तो RCB जीती ही लेकिन साथ में कोहली ने स्टेडियम में मौजूद लोगो का दिल भी जीत लिया. उनके शतक ने कमाल कर दिया.

बता दें की, बीते कुछ वक़्त से कोहली का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा था. लेकिन इस साल कोहली शतक पर शतक जड़ने में लगे हुए है. उनकी खराब परफॉरमेंस पर कई लोगो ने ये तक कह डाला था की अब कोहली को टीम इंडिया के लिए और RCB के लिए नहीं खेलना चाहिए. लेकिन फिलहाल अब कोहली भगवान की तरह पूजे जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कोहली की दीवानगी हो रही वायरल

आईपीएल (IPL 2023) में अब तक गुजरात अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर चुकी है. बता दें की, बीते सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के मैच ने कोहली की वाहवाही में कोई कमी नहीं रखी. अब हैदराबाद के फैंस के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं. फैंस कोहली की फोटो के आगे हांथ जोड़ रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने आईपीएल में अपनी टीम की नाक की ऊंची, बना दिया ऐसा रिकॉर्ड की अब हो रही वाहवाही