आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने शुरू कर दी अपनी तैयारी, इस ऑस्ट्रेलियाई को बनाया कोच

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम में कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं। अगले साल होने वाले आईपीएल (IPL 2023) में टीम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को शामिल किया गया है। हेड कोच के तौर पर टीम ने वर्ल्ड कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को नियुक्त किया है। इससे पहले टीम के कोच हेड कोच अनिल कुंबले थे। पंजाब अभी तक एक भी मैच नहीं जीती है, इसलिए कोच से काफी उम्मीदें की जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं, कोच ब्रैड हैडिन की खूबियां…
कौन हैं हैडिन ब्रैड
हैडिन ब्रैड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज भी हैं, उनकी उम्र 44 साल है। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL-2) से पहले पंजाब किंग्स से सहायक कोच ट्रेवर बेलिस के तौर पर जुड़ गए हैं। हैडिन और बेलिस दोनों सनराइजर्स हैदराबाद में भी साथ ही थे। बता दें हैडिन ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी20 मैच खेल चुके हैं। गुरुवार को पीटीआई से कहा,
‘हैडिन को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। जल्द ही बाकी सहयोगी स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी।’ हर साल एक बॉड को रिन्यू करना होता है, जिसे सहायक कोच जोंटी रोड्स और गेंदबाजी के कोच डेमियन राइट ने भी नहीं बढ़ाया था। आपको बता दें कि पंजाब की टीम बेलिस की गाइडेंस में मैच जीत सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कोचिंग में 2012 और 2014 में दो खिताब दिलाए थे, इसलिए पंजाब भी खिताब की उम्मीद 2023 में कर सकती है।
पंजाब की टीम का कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स 2008 में तीसरे, 2009 में पांचवें, 2010 में आठवें और 2011 में पांचवें स्थान पर रही थी। इसके बाद 2012 और 2013 में छठवें स्थान पर रही। 2014 में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हुई। 2015 और 2016 में आठवें स्थान पर रही।
2017 में पांचवां स्थान हासिल किया। 2018 में 7वें औऱ 2019 में छठे स्थान के बाद टीम 2020 कुछ करीबी मुकाबले हारकर प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। 2021 में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नाम बदला। वह पंजाब किंग्स के नाम से उतरी, लेकिन किस्मत नहीं बदल पाई। मामलू अंतर से कई मैचों में मिली हार के कारण टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई और उसे छठे स्थान से संतोष करना पड़ा।
Tags: आईपीएल 2023, पंडाब किंग्स, ब्रैड हैडिन,
