आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स की टीम ने खेला सबसे बड़ा दांव, अब टीम का चैपिंयन बनना बिल्कुल तय

By Adeeba Siddiqui On January 17th, 2023
आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 के आयोजन का समय धीरे धीरे नजदीक आता जा रहा है. सभी फ्रेंचाइजियों की इस टूर्नामेंट के किए तैयारियां अपने चरम पर है. इन्हीं में से एक आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है और हाल में टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है जो भारतीय टीम में कई बार अपने धाकड़ प्रदर्शन से अपना जलवा बिखेर चुके हैं.

ये फ्रेंचाइजी और कोई नहीं बल्कि पंजाब किंग्स हैं जिसने इस खिलाड़ी को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने का विचार किया है और खिलाड़ी का टीम में महत्व काफी अहम होने वाला है.

इस खिलाड़ी को किया शामिल

आईपीएल 2023 के लिए फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने जिस भारतीय टीम के खिलाड़ी को अपनी स्क्वाड में शामिल करने का विचार किया है वो हैं पूर्व स्पिनर गेंदबाज सुनील जोशी. पंजाब किंग्स ने सुनील जोशी को अपनी टीम ने बतौर स्पिनर कोच शामिल किया है. इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब किंग्स खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है.

इस फ्रेंचाइजी का रह चुके हैं हिस्सा

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर गेंदबाज सुनील जोशी का ये पहली बार नहीं है जब वो आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने साल 2008 आईपीएल में भी आईपीएल खेल चुके हैं. इस सीजन में इन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बतौर खिलाड़ी खेला था. सुनील जोशी भारतीय टीम की चयन कमिटी के भी सदस्य रह चुके हैं. अब आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने इन्हें अपने साथ जोड़ा है ऐसे में यकीनन इनका अनुभव और प्रतिभा पंजाब की टीम को सीजन में खिताब की ओर ले जाएगा.

पंजाब किंग्स का नया कप्तान

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने अपनी स्क्वाड में एक और बदलाव किया हैं. ये बदलाव और कुछ नहीं बल्की पंजाब किंग्स का इस सीजन में कप्तान को लेकर किया गया है. जहां फ्रेंचाइजी ने टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले रिलीज दिया था. तो अब उनकी जगह आईपीएल 2023 में टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है.

इसी के साथ ही पंजाब की टीम ने इस आगामी सीजन के किया कई नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है जिनका मौजूदा फॉर्म अच्छा है और जो टीम के लिए किफायती साबित हो सकते हैं. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इतिहास में अब तक का सबसे मंहगा खिलाड़ी भी पंजाब किंग्स के द्वारा ही खरीदा गया है. ये खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन जिन्हें टीम ने 18 करोड़ में खरीदा है.

Tags: आईपीएल 2023, पंजाब किंग्स, सुनील जोशी,
Exit mobile version