आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के बाद खिलाड़ियों के रिटेन किए जाने वाली लिस्ट की आखिरी डेट भी आ गई सामने, जानें सारी ताजा जानकारी
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के बाद खिलाड़ियों के रिटेन किए जाने वाली लिस्ट की आखिरी डेट भी आ गई सामने, जानें सारी ताजा जानकारी

आईपीएल 2023: टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं, आईपीएल जो दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट लीग मानी जाती हैं इसने अगले सीजन के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। आज ही खबर आई है कि आईपीएल (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला हैं। अब खबर आ गयी हैं कि सारे फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीमों की रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट भेजने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया हैं। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

फ्रेंचाइजी को जल्दी देनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2022 का सफल सीजन बीत चुका हैं, जिसके बाद फैंस आईपीएल 2023 के सत्र के विए इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले 3 सालों से आईपीएल में खेलने वाली टीमों को अपने होम ग्राऊंड नहीं मिले हैं। लेकिन आने वाले सीजन में करीब 3 साल बाद टीमें अपने होम ग्राऊंड में खेलते हुए नजर आएगी।

आईपीएल 2023 की हर 10 टीमों को अपने होम ग्राऊंड में खेलने का मौका मिलेगा। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की डेट सामने आ चुकी हैं जो कि 16 दिसंबर निर्धारित की गयी हैं। जिसके चलते फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर की डेट खिलाड़ियों कि रिटेन लिस्ट भेजने के लिए निर्धारित की गयी हैं।

भविष्य का सचकर ऑक्शन में उतरेगी सारी फ्रेंचाइजी

सारी आईपीएल टीमें अपने ऑक्शन मनी को सही दिशा में इस्तेमाल करने के बारे में सोचती हुई नजर आएगी, वह उन खिलाड़ियों पर दांव लगाते हुए नजर आएगी।  आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन का पर्स 90 करोड़ था। लेकिन 2023 के ऑक्शन में इसे 5 करोड़ ज्यादा बढ़ाकर 95 करोड़ कर दिया गया हैं। पिछले साल की तुलना को लेकर बात करें तो सभी टीमों के पास इस वक्त इतने रूपए की पर्स अभी बची हुई हैं।

पंजाब किंग्स (INR 3.45 करोड़), लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स (INR 2.95 करोड़), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (INR 1.55 करोड़), राजस्थान रॉयल्स (INR 0.95 करोड़), कोलकाता नाइट राइडर्स (INR 0.45 करोड़, डिफेंडिंग) चैंपियन गुजरात टाइटन्स (INR 0.15 करोड़) जबकि तीन टीमें – मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (INR 0.10 करोड़)।