इस दिन आयोजित होगा आईपीएल 2023 का धमाकेदार ऑक्शन, BCCI ने शुरू कर दी हैं तैयारी, जानें ताजा अपडेट

By Twinkle Chaturvedi On October 16th, 2022
इस दिन आयोजित होगा आईपीएल 2023 का धमाकेदार ऑक्शन, BCCI ने शुरू कर दी हैं तैयारी, जानें ताजा अपडेट

आईपीएल 2023:  आईपीएल (IPL) 2022 का यह सीजन धमाकेदार तरीके से गया हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS)  ने लीग में पैर जमाई हुई सारी टीमों के पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम की हैं। आईपीएल 2022 के बाद से ही आईपीएल 2023 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2023 के जल्द ही ऑक्शन होने वाले हैं जिसकी फाइनल डेट सामने आ चुकी हैं। हालांकि यह ऑक्शन पिछले बार की तरह मेगा नहीं रहेगा। यह एक मिनी ऑक्शन रहेगा। आइए आपको इस मिनी ऑक्शन की सारी जानकारी देते हैं-

इस दिन होगा आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन

आईपीएल 2023 का इंतजार क्रिकेट फैंस करते हुए नजर आ रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक मिनी ऑक्शन आयोजित होने वाला हैं। जिसके लिए तारीख पक्की कर ली गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने उनको आईपीएल 2023 के ऑक्शन को लेकर जानकारी दी हैं।

उस जानकारी के अनुसार आईपीएल के अगले सत्र के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को बैंगलोर में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन का पर्स 90 करोड़ था। लेकिन 2023 के ऑक्शन में इसे 5 करोड़ ज्यादा बढ़ाकर 95 करोड़ कर दिया गया हैं।

मार्च 2023 में शुरू होगा आईपीएल

आईपीएल 2023 का आने वाला सीजन काफी ज्यादा धमाकेदार रहने वाला हैं, क्योंकि करीब 3 साल बाद टीमें अपने होम ग्राऊंड में खेलते हुए नजर आएगी। आईपीएल की हर 10 टीमों को अपने होम ग्राऊंड में खेलने का मौका मिलेगा, इसकी जानकारी सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) ने कुछ समय पहले एक पत्र के जरिए पहले ही दे दी थी।

आईपीएल 2022 गिने-चुने लोक्शन पर खेला गया था, जहां टीम को होम ग्रांऊड में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन अगले सीजन हें यह देखने मिलेगा। आपीएल 2023 अगले साल मार्च महीने के अंत में शुरू हो सकता हैं। टीमों ने इसके लिए अभी से योजना और अभ्यास करना भी शुरू कर दिया हैं।

Tags: आईपीएल 2023, बीसीसीआई,
Exit mobile version