आईपीएल 2023 में जीत दर्ज करने के लिए नीता अंबानी से चल दिया सबसे बड़ा दांव, दिग्गज को टीम से जोड़ा

By Tanu Chaturvedi On December 31st, 2022
मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो सकते हैं। आईपीएल 2023 के इस 16वें सीजन में नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस में एक नया चेहरा शामिल किया गया। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है, जो इस बार मुंबई को छठा खिताब जीता सकता है।

इनको सौंपी गई मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मुंबई इंडियंस ने पूर्व दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव रखने वाले अरुण कुमार जगदीश को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। इसके अलावा वह बतौर सहायक बल्लेबाजी कोच भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने साल 1993 से 2008 तक भारतीय घरेलू सर्किट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया। अरुण कुमार जगदीश ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

इन नए खिलाड़ियों को दी गई जगह

मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। साथ ही पीयूष चावला को टीम ने एक बार फिर खरीदा है। टीम की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शोकीन, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद अरशद खान, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, कैमरून ग्रीन, जाये रिचर्ड्सन, कुमार कार्तिकेय, ट्रिस्टन स्टब्स, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, जेसन बेहरनडॉर्फ, नेहल वधेरा, विष्णु विनोद और राघव गोयल को शामिल किया गया है।

इन दिग्गजों के हाथ में है टीम की जीत का भार

मुंबई इंडियंस की टीम ने कई बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।  पिछला सीजन इनके लिए बेहद ही खराब रहा। यही वजह है कि इस साल हर हाल में मुंबई अपना कम बैक करना चाहती है। मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ की बात करें तो यहां कई बड़े नाम मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर टीम के आइकन हैं, जबकि महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड हैं। जहीर खान को ग्लोबल क्रिकेट डेवलेपमेंट हेड बनाया गया है, जबकि मार्क बाउचर अब मुंबई इंडियंस के कोच रहेंगे। टीम के साथ शेन बॉन्ड बॉलिंग कोच, कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कोच, जेम्स पैमेंट फील्डिंग कोच के रूप में जुड़े हुए हैं।

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, टीम इंडिया, मुंबई इंडियस,
Exit mobile version