IPL 2023 शुरु होने से पहले ही Mumbai Indians ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बना दिया नया हेड कोच

IPL 2023 शुरु होने से पहले ही Mumbai Indians ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बना दिया हेड कोच

आईपीएल 2023 (IPL 2023) को शुरु होने में अभी बहुत समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपना कोचिंग डिपार्टमेंट में काफी बड़ा बदलाव कर डाला है। बीते कई सालों से टीम के साथ जुड़े महेला जयवर्धन की जगह फ्रेंचाइजी ने एक नया हेड कोच नियुक्त कर लिया है। खबर के अनुसार उनकी जगह पर अब दक्षिण अफ्रीका टीम के कोच मार्क बाउचर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से किए गए बड़े बदलाव की वजह भी सामने आ गई है। फिलहाल अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

बाउचर को मिल सकती है खास जिम्मेदारी

IPL 2023 शुरु होने से पहले ही Mumbai Indians ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बना दिया हेड कोच

मार्क बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके ऐसा फैसला लेने के पीछे के साथ बड़ी वजह सामने आई दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की रिपोर्ट की मानें तो बाउचर के साथ-साथ आईपीएल 2023 में भी मुख्य भूमिका अदा करने वाले हैं। खबरों के अनुसार बाउचर को MI ब्रांड के प्रमोटरों की तरफ से बहुत ही शानदार अनुबंध की पेशकश हुई है। प्रोटियाज कोच SAT20 में MI केप टाउन (MI Cape Town) के हेड कोच होने वाले हैं और आईपीएल सीजन 16 के दौरान मुंबई इंडियंस में उनकी भूमिका बहुत खास होने वाली है।

साउथ अफ्रीका के लिए t20 वर्ल्ड में मार्क बाउचर की भूमिका

IPL 2023 शुरु होने से पहले ही Mumbai Indians ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बना दिया हेड कोच

इन काम के अतिरिक्त यह भी कयास है कि मार्क बाउचर इंटरनेशनल t20 लीग में मुंबई इंडियंस अमीरात फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले हैं। ज्ञात हो कि बता दें फ्रेंचाइजी, MI केप टाउन, MI अमीरात सभी रिलाइज इंडस्ट्री के प्रमोटरों के स्वामित्व में है।

मार्क बाउचर के बारे में बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर होने वाले t20 वर्ल्ड कप में वह अंतिम बार दक्षिण अफ्रीका टीम के कोच के तौर पर काम करेंगे।

इससे पहले सोमवार को साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त देखनी पड़ी, तो वहीं इस झटके से बाहर नहीं निकली। टीम को कोच बाउचर ने मीटिंग में अपने पद को छोड़ने की घोषणा कर दी,जिससे सब लोग हैरान हो गए। लगभग 3 साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया दिया।

इसे भी पढ़ें-T20 World Cup में इन 3 खिलाड़ियों को ना चुनकर रोहित शर्मा ने की आज तक की सबसे बड़ी गलती, ट्रॉफी जीतना बेहद मुश्किल