IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने अभी से कसी कमर, मास्टरप्लान देख कर विरोधियों के छूटने लगे पसीने

By Akash Ranjan On June 30th, 2022
मुंबई इंडियंस (आईपीएल)

आईपीएल (IPL) की सबसे बड़ी चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल 2022 का सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं बीता था। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस साल के आईपीएल में प्लेआफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस साल मुंबई इंडियंस कई तरह की दिक्कतों से गुजरी।

अब अगले साल के आईपीएल में काफी वक्त है, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच खबर ये है कि मुंबई इंडियंस के कुछ घरेलू खिलाड़ी तीन हफ्ते के लिए ब्रिटेन दौरे पर जा रहे हैं। वहां पर कुछ विदेशी खिलाड़ी भी टीम के साथ जुड़ेंगे।

मुंबई इंडियंस के घरेलू क्रिकेटर जाएंगे ​ब्रिटेन

आईपीएल (IPL) 2023 के लिए अगले के लिए अभी से ही कमर कस ली हैं। मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी अपनी स्क्वाड के उन खिलाड़ियों को जिन्होंने भारतीय टीम (Indian Team) के लिए डेब्यू नहीं किया हैं। उनको टीम महीने के लिए ब्रिटेन लेकर जाएगी। कई आधुनिक केंद्र के साथ साथ मुंबई इंडियंस अपने युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को काउंटी की कई बेहतरीन टीम के साथ कम से कम 10 मैच भी खिलाएगी।

कोच की देख रेख में रहेंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को कोच के साथ भेजेगी। टीम के साथ ही मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) मौजूद रहेंगे और फ्रेंचाइजी का सहयोग स्टाफ भी साथ में जायेगा। ये बात कही गई है कि

“ जिन खिलाड़ियों पर ध्यान देने की जरूरत है, वो हमारी टीम के युवा खिलाड़ी है। अगला घरेलू सीजन शुरू होने में अभी साढ़े तीन महीने हैं इसलिए घरेलू सत्र शुरू होने से पहले कोई अभ्यास मैच नही मिलेगा”।

इन खास खिलाड़ियों पर रहेगा ध्यान

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि तिलक वर्मा (Tilak Varma), कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikeya), रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh), ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें मुश्किल हालात में शीर्ष टी20 क्लब की टीम के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा। ब्रिटेन में पहले से ही मौजूद अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) भी टीम से जुड़ सकते हैं।

मुंबई इंडियन के खिलाड़ी जिसके ब्रिटेन दौरे जाने की संभावित है

तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय सिंह, ऋतिक शौकीन, मयंक मारकंडेय, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, आर्यन जुयाल, आकाश मेधवाल, अरशद खान, अर्जुन तेंदुलकर और डेवाल्ड ब्रेविस (विदेशी)

Tags: IPL 2023, आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस,