आईपीएल मिनी ऑक्शन में 991 खिलाड़ियों ने की दावेदारी, जाने किस टीम का कौन-कौन खिलाड़ी है शामिल

By Tanu Chaturvedi On December 2nd, 2022
आईपीएल

आईपीएल मिनी ऑक्शन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में होना है। किन खिलाड़ियों को चुना जाएगा, कितने खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी। इसका फैसला 23 को ही होगा। इस नीलामी के लिए भारत समेत दुनियाभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है, जिसमें 277 विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

आईपीएल में 991 खिलाड़ियों की लिस्ट हुई जारी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) सीजन की नीलामी से पहले 15 नवंबर तक सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। इसमें कई टीमों इसके लिए भी 991 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दावेदारों में 991 खिलाड़ियों में से कुल 714 भारतीय हैं, जिनमें से 19 खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं।

विदेशी खिलाड़ियों की संख्या कुल 277 है, जिसमें 166 कैप्ड प्लेयर्स हैं। ये 277 खिलाड़ी 14 अलग-अलग देशों का हिस्सा हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 और फिर साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रेस में उतरेंगे। वहीं, नेदरलैंड्स, यूएई, नामीबिया और स्कॉटलैंड जैसी टीमों के खिलाड़ी भी चुने जाने की उम्मीद करेंगे।

आईपीएल (IPL) के नियमों मुताबिक हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को रख सकती है। अगर हर फ्रेंचाइजी नीलामी में अपने स्क्वॉड को पूरा यानी 25 खिलाड़ियों तक पहुंचाती है, तो कुल 87 खिलाड़ी नीलामी में बिक सकेंगे। इनमें से सिर्फ 30 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 20 खिलाड़ी असोसिएट टीमों से हैं। यानी ऐसी टीमें जिन्हें ICC के पूर्ण सदस्य का दर्जा प्राप्त नहीं है।

यहां देखें ट्वीट

आईपीएल (IPL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर ट्वीट में ये जानकारी शेयर की गई। वहीं खबरें हैं कि आईपीएल में विदेश के सिर्फ 3 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बीते IPL सीजनों में खेल चुके हैं। आईपीएल में अब कौन सी टीम किस खिलाड़ी के चुनती है, इसका फैसला ऑक्शन के बाद होगा। ऑक्शन में टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी अपने अपने बल्ले का दम दिखाते हैं। गुजरात और लखनऊ की टीमें पिछले साल नई चुनी गई थीं, जिसके बाद उनकी टीम पर फैंस का इस बार ज्यादा ध्यान भी रह सकता है।

Tags: आईपीएल,
Exit mobile version