आईपीएल 2023 की तैयारियों में जुटे महेंद्र सिंह धोनी, हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल

By Adeeba Siddiqui On January 31st, 2023
आईपीएल 2023 की तैयारियों में जुटे महेंद्र सिंह धोनी, हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2023 की तैयारियां अपने चरम पर हैं. आईपीएल दुनिया की और भारत की सबसे बड़ी लीग है जिसे लेकर हर क्रिकेट फैन उत्साहित होता है. आईपीएल 2023 के आगाज में अब कुछ महीने बाकी हैं. सभी फ्रेंचाइजियों के साथ साथ सभी खिलाड़ी भी अपनी अपनी तैयारियों में जुड़ चुके हैं और जम कर उसके लिए पसीना बहा रहे हैं.

वहीं इन सब के बीच अब आईपीएल की सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई के एक मैदान में प्रैक्टिस करते देखा गया है. यहां महेंद्र सिंह धोनी हेलीकॉप्टर शॉर्ट खेलते नजर आए हैं.

धोनी ने मारा गगनचुंबी छक्का

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हाल में चेन्नई के एक मैदान में प्रैक्टिस करते देखा गया. धोनी आईपीएल 2023 की अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं और इसके लिए वो जम कर पसीना बहा रहे हैं. खबरों की माने तो आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा. ऐसे में कप्तान धोनी टीम को जीत जरूर दिलाना चाहेंगे.

हाल में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं और मैदान में प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. धोनी इस वीडियो में एक गेंद पर शानदार हेलीकॉप्टर शर्ट खेलते नजर आ रहे हैं. उनके इस शॉर्ट को देख कर लोगों को उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला गया शॉर्ट याद आ गया. महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो उनके फैंस द्वारा ट्विटर पर वायरल हुआ है जिसपर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आईपीएल 2023 में सीएसके करेगी धमाल

आईपीएल 2023 को लेकर सभी टीमें जुटी हुई हैं. आईपीएल का पिछला सीजन महेंद्र सिंह धोनी की टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा था. इस सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. इसी के साथ टूर्नामेंट में सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर थी.

वहीं अब ऐसे में आईपीएल 2023 के किए टीम से उम्मीद की जा रही है की चेन्नई सुपर किंग्स धमाल मचाएंगी और खिताब अपने नाम करने की पूरी कोशिश करती दिखेगी. वहीं आईपीएल 2023 के लिए सीएसके की टीम में जबरदस्त खिलाड़ियों को खरीदा है जिसका फायदा टीम को टूर्नामेंट में बेशक होगा.

Tags: आईपीएल 2023, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,