IPL 2023
IPL 2023

आईपीएल (IPL) 2023 की तैयारियां और इसका पहला चरण शुरू हो चुका हैं। इस बार आईपीएक का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्ची में होने वाला हैं लेकिन उससे पहले खिलाड़ियों को रिलीज और ट्रेड़ करने की प्रकिया शुरू हो चुकी हैं। आज 15 नवंबर आईपीएल (IPL) द्वारा सभी टीमों के लिए आखिरी डेट निर्धारित की गई हैं आज सभी टीमों को रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट सौंपनी हैं। यह प्रकिया शुरू हो चुकी हैं लेकिन आप रिटेंशन की प्रक्रिया को लाइव भी देख सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2023 के लाइव रिटेंशन का रोमांच आप कहां देख पाएंगे।

यह भी पढ़े- IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए 15 नवंबर है रिटेंशन का आखिरी दिन, कौन हुआ अंदर और कौन बाहर? यहाँ देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

इतने बजे से शुरू होगा IPL रिटेंशन अनाऊसमेंट

आईपीएल 2022 के बाद आईपीएल (IPL) के ब्राडकास्टर के लिए ऑक्शन हुआ था जिसमें स्टार स्पोर्ट्स ने टीवी ब्रा़कास्टिंग के राइट खरीदे थे वहीं डिजिटल राइट वाइकॉम 18 के पास हैं। स्टार स्पोर्ट्स में आज 15 नवंबर को शाम 5 बजे से रिटेंशन का लाइव अनाऊमेंट शुरू हो जाएगी।

जिसकी जानकारी खुद स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट में दी हैं। स्टार स्पोर्ट्स (STAR SPORTS) के अलावा हम यह कार्यक्रम जियो सिनेमा में भी लाइव देख सकते है ऐसा पहली बार होगा कि डिजिटली हम लाइव जियो टीवी (JOI TV)  में आईपीएल (IPL) के प्रोग्राम देखने वाले हैं क्योंकि इसके डिजिटल राइट वाइकॉम-18 के पास हैं।

कुछ टीमों ने सौंपी दी हैं लिस्ट

आपको बता दें बहुत सी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल (IPL) 2023 के रिटेन और रिलीज खिलाड़ी की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी हैं। वहीं कुछ टीमें अभी भी इन बातों को लकेर चिंतन करते हुए नजर आ रही हैं। हमें इस वक्त जो एक अच्छी खबर सुनने के मिल रही हैं वह यह हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन कर लिया हैं। अब सभी फैंस को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के लाइव नाम सुनने का इंतजार हैं जिसे आप सब कुछ ही देर में स्टार स्पोर्ट्स में देख पाएंगे।

यह भी पढ़े- आईपीएल 2023 में केकेआर की जर्सी में नज़र आएंगे शार्दुल ठाकुर, दिल्ली से कोलकाता ले उड़े किंग खान! हाँथ पैर मारते रह गई चेन्नई-गुजरात