IPL 2023: कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा पर बीसीसीआई ने लगाया तगड़ा जुर्माना, जानिए क्या हुई थी गलती

IPL 2023: वैसे देखा जाए तो इस सीजन में धड़ाधड़ प्लेयर्स के ऊपर जुर्माने लग रहे हैं. हाल ही में जब विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लड़ाई हुई थी तब भी BCCI ने कोहली के ऊपर 1 करोड़ 7 लाख का जुर्माना लगाया था. कोहली की एक दिन की मैच फीस कट गई थी. तो वही गंभीर पर भी जुर्माना लगा था. अब कुछ ऐसा ही हाल कोलकाता के स्टार प्लेयर और कप्तान नितीश राणा के साथ हुआ है.
IPL 2023 में राणा भी हुए जुर्माने का शिकार, इस गलती की मिली उन्हें सज़ा
अब आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ये सीजन धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. जैसे-जैसे फाइनल करीब आ रहा है वैसे-वैसे मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है. इसी बीच अब कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का मोटा जुर्माना लगा है. लाखों का जुर्माना जब लगा तब उनके फैंस भी चक्कर में पड़ गये की ऐसा हुआ क्यों.
दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के 53वें मैच में धीमी गति से ओवर डाले गए थे. भले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को मात दे दी हो. लेकिन राणा जुर्माने की चपेट में आ गए हैं.
अगर ये गलती दुबारा हुई तो नितीश को भुगतना पड़ेगा 24 लाख का जुर्माना
बता दें की, अगर कोलकाता के कप्तान नितीश राणा दुबारा ये गलती करते हैं तो उन पर 24 लाख का जुर्माना लगेगा और अगर ये गलती रिपीट होती है इसका खामयाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ेगा.
अगर इस आईपीएल (IPL 2023) में कोलकाता की परफॉरमेंस के बात की जाए तो, कोलकाता इस वक़्त पांचवे नंबर पर है. पॉइंट टेबल की माने तो इस वक़्त नंबर वन पर गुजरात और नंबर दो पर चेन्नई बनी हुई है. इस वक़्त कांटे की टक्कर चेन्नई और गुजरात में देखने को मिल रही है.
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, कोलकाता नाइट राइडर्स, नीतिश राणा,
