IPL 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके इस खिलाड़ी के लिए लोग आज भी हैं पागल, फैंस को नहीं मिल पा रहा है टिकेट

IPL 2023: वैसे तो आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है. आईपीएल में स्टेडियम खचाखच भरे रहते हैं. लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जो इंडियन क्रिकेट टीम से तो अब रिटायरमेंट ले चुका है लेकिन आईपीएल (IPL 2023) में आज भी उसकी तूती बोलती है. जिस दिन उस खिलाड़ी की टीम का मैच होता है उस दिन पूरा स्टेडियम एक ही रंग में रंगा दिखाई देता है. आई आपको बताते हैं की आखिर कौन है वो शानदार खिलाड़ी.
इस खिलाड़ी की IPL 2023 में भी बोल रही तूती, फैंस छूते हैं पैर
आईपीएल (IPL 2023) के सीजन में सबसे ज्यादा दीवानगी इस खिलाड़ी की देखने को मिली है. ये खिलाड़ी आज भी सबके दिलों पर राज करता है. वैसे तो इसकी उम्र 41 साल की है लेकिन फिर भी लोगो के बीच बोल बाला है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं.
धोनी की फिटनेस हो या स्टाइल आज भी उनके फैंस पागल रहते हैं. जब-जब चेन्नई का मैच होता है तो स्टेडियम येलो रंगा हुआ नज़र आता है. बता दें की, आईपीएल के इनोग्रेशन में सिंगर अरिजीत सिंह ने भी धोनी के पैर छुए थे और उनको सम्मान दिया था. धोनी का स्टारडम आज भी कम नहीं हुआ है.
आज इस खिलाड़ी की टीम KKR के साथ जा रही भिड़ने
बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) के इस शानदार मुकाबले में धोनी की टीम चेन्नई सूपर किंग्स आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ भिड़ने वाली है. अब धोनी को देखने के लिए टिकेट नहीं मिल रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच यह मैच आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा. यह CSK का होम ग्राउंड भी है. चेन्नई के इस होम ग्राउंड में कोलकाता के जीतने के भी चांस कम हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: Yuzvendra chahal ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, ब्रावो को टक्कर देकर निकले सबसे आगे
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स,