IPL 2023, MI vs RCB: नेहल वढेरा ने जड़ दिया ऐसा छक्का जिससे खड़ी काम में पड़ा डेंट, गरीबो को मिली 5 लाखों की मदद

By Sameeksha dixit On May 10th, 2023
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल का मुकाबला इन दिनों फैंस के सर चढ़ कर बोल रहा है. आईपीएल (IPL 2023) के 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. इस मुकाबले की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. ये मुकाबला काफी सुर्ख़ियों में छाया रहा है. इसकी भी बड़ी वजह है. वैसे ये मुकाबला मुंबई जीत गई थी. नेहाल ने इस पारी में ऐसा छक्का मारा की दर्शक देखते रह गए.

IPL 2023 में नेहाल के छक्के ने मचाया कहर, कार का हुआ ये हाल

बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) के 54वें मुकाबले में मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की है. नेहल ने इस मैच में ऐसा छक्का मारा था की ये छक्का स्टेडियम में खड़ी कार डैमेज कर गया. हालाँकि, ये डैमेज कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदे का सौदा साबित हुआ.

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुकाबले में आरसीबी के लिए 11वां ओवर वानिंदु हसरंगा ने डाला था. इस ओवर की पहली बॉल पर 22 वर्षीय वढेरा ने सिंगल लेकर सूर्या को स्ट्राइक दी थी. सूर्यकुमार ने छक्का मारकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की तो स्टेडियम खुशी से झूम उठा.

इस मुकाबले के फोटो विडियो अब हो रहे वायरल

आईपीएल (IPL 2023) के इस मुकाबले में नेहाल वढेरा का शॉट इतना जबरदस्त था कि कार में डेंट पड़ गया. जिसके बाद से कार का क्या होगा इसको लेकर लोगो में कई तरह की बातें होने लगी. बता दें की, ये गाड़ी टाटा की थी. दरअसल, टाटा मोटर्स आईपीएल का ऑफिशियल स्पॉन्सर है.

वैसे तो नियम के अनुसार, अगर मैच में कोई भी बल्लेबाज टाटा पंच बोर्ड या बाउंड्री के बाहर खड़ी कार टिआगो ईवी कार पर बॉल मारता है तो टाटा ग्रुप 5 लाख रुपये डोनेट करता है. कहा जा रहा है की इससे गरीबों को फायदा हुआ है.

 

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2023 में तहलका मचाते दिखेगा वेस्टइंडीज का ये धाकड़ बल्लेबाज, क्रिस गेल जैसे लगाता है छक्के-चौके

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, नेहाल वढेरा,
Exit mobile version