आईपीएल 2023 के ऑक्शन की तस्वीर हुई साफ, इस दिन से दस्तक देगा दुनिया का सबसे चर्चित लीग, जानें पूरी जानकारी

आईपीएल (IPL) लीग अपने हर सीजन में मनोरंजन के साथ नई प्रतिभा भी हमें देता हैं। दर्शक हमेशा इसके एक सीजन के खत्म होने के बाद अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। आईपीएल 2022 का सफल सीजन इस बार भारत में खेला गया। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने सभी टीम को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।
अब इस सीजन के बाद आईपीएल 2023 को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही हैं। बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही अगले सीजन के लिए ऑक्शन का कार्यक्रम आयोजित करने वाली हैं। इस खबर ने आपको तरोताजा कर दिया होगा। आइए आपको अब इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
इसी साल दिसंबर से शुरू होगी आईपीएल 2023 की तैयारी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए समय चुन लिया हैं। क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार अगले सीजन के लिए ऑक्शन इसी साल 2022 में दिंसबर के बीच में आयोजित किया जाएगा। वैसे 16 दिसंबर तारीख सामने आ रही हैं। यह पिछले सीजन की तरह बड़ा ऑक्शन नहीं होगा। यह एक मिनी ऑक्शन होगा। डेट की तस्वीर थोड़ी साफ दिख रही हैं, लेकिन स्थान अभी निश्चित नही हैं।
आईपीएल 2023 का टूर्नामेंट भी कब से शुरू हो रहा हैं इस बारे में भी अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद हैं। हर टीम कम से कम 5 करोड़ के साथ नीलामी करना शुरू करेगी। क्योंकि इस बार ऑक्शन का पैसा 95 करोड़ हैं जो पिछले साल के मुकाबले 5 करोड़ ज्यादा हैं। यदि कोई फेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को ट्रेड करती हैं या रिलीज करती हैं तो पर्स बैलेंस और भी ज्यादा हो सकता हैं।
पहले वाले आईपीएल फॉर्मेट की होगी वापसी

पिछले 3 सालों से कोरोना के चलते आईपीएल लीग को भी कठिनाईयों से गुजरना पड़ा हैं। दो बार दुबई और यूएई में आयोजित होने के बाद इस साल लीग को सफलापूर्वक भारत में आयोजित किया गया। लेकिन वह सिर्फ कुछ गिनु-चुने शहरों में आयोजित किया गया था। लेकिन बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) के अनुसार इस बार आईपीएल अपने पुराने वाले फॉर्मेट में होगा।
हर टीमें अपने होम ग्रांऊड पर मैच खेल पाएगी। सौरव गांगुली ने वुमेन आईपीएल को लेकर भी अपडेट दिया। उनके अनुसार वुमेन आईपीएल का पहला सीजन अगले साल की शुरूआत में आयोजित करने की तैयारी की जा रही हैं।
Tags: आईपीएल, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, सौरव गांगुली,