IPL 2022: युजवेंद्र चहल के खुलासे के बाद अब न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी पर एक्शन लेगी ये टीम, लग सकता है बैन

By Shadab Ahmad On April 12th, 2022
युजवेंद्र चहल

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की पुरानी यादों को साझा करने के बाद अब डरहम काउंटी ने मामले में आरोपी अपने मुख्य कोच जैम फ्रैंकलिन (JAMES FRANKIN) से निजी तौर पर बातचीत करने का निर्णय लिया है। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने अभी हाल में उनको 2011 में एक कमरे में बांध कर भूल जाने का आरोप लगाया था।

युजवेंद्र चहल ने अभी हाल में एक वीडियो में किया था घटना का खुलासा

जेम्स फ्रैंकलिन  (JAMES FRANKIN) आईपीएल (IPL) के में वर्ष 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियन (MI) का हिस्सा थे। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने हाल ही में एक वीडियो में बताया था कि

” यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियन्स ने चैंपियंंस लीग जीती थी। हम चेन्नई में थे। उसने (साइमंड्स) बहुत अधिक ‘फलों का जूस’ पी लिया था।  उन्होंने (साइमंड्स और फैंकलिन) कहा था कि मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे थे लेकिन उसने और जेम्स फ्रैंकलिन ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिये थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ।

वे नशे में इतने अधिक धुत थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गये। सुबह कोई कमरा साफ करने के लिये आया और उसने मुझे देखा। उसने कुछ अन्य को बुलाया और मुझे बंधनमुक्त किया। चहल के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने कभी इसके लिये उनसे माफी नहीं मांगी।”

डरहम प्रशासन के कहा हम निजी तौर पर करेंगे पूछताछ

युजवेंद्र चहल

दरअसल जेम्स फ्रैंकलिन (JAMES FRANKIN) मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद काउंटी टीम डरहम के मुख्य कोच हैं। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) के बयान के बाद डरहम टीम के प्रशासकों ने जेम्स फ्रैंकलिन (JAMES FRANKIN) से निजी तौर पर पूछताछ करने का निर्णय लिया है। डरहम काउंटी ने एक स्पोटर्स चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि

” हम 2011 की एक घटना से जुड़ी हाल की रिपोर्टों से अवगत हैं जिसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है। हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिये संबंधित पक्षों से निजी तौर पर बात करेगा”।

बता दें जेम्स फ्रैंकलिन (JAMES FRANKIN) और एंडयू साइमंड्स के खिलाफ आरोप तब सामने आये जब इस लेग स्पिनर ने एक अन्य घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 2013 में बेंगलुरू में आईपीएल (IPL) मैच के बाद पार्टी में नशे में धुत एक खिलाड़ी ने उन्हें होटल के 15वें मंजिल से नीचे लटका दिया था।

Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल,