IPL 2022: आईपीएल 2022 के सभी मुकाबले यहाँ पर देख सकते हैं बिल्कुल फ्री, जानिए और कहां-कहां देख सकते हैं महामुकाबले

By Aditya tiwari On March 23rd, 2022
IPL 2022

बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियां पूरी कर ली है. अब मात्र 3 दिनों के बाद 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने होंगी. सीजन 15 फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, जिसका कारण है कि इस बार लीग में 8 के बजाय 10 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली हैं. इस सीजन के सभी फैंस कब और कहाँ पर फ्री में देख सकते हैं, ये इस लेख में बताया गया है.

इस सीजन को रोमांचक बना रही है बीसीसीआई IPL 2022

पिछले 2 सीजन से यूएई में खेले जाने के बाद अब आईपीएल की वापसी भारत में हुई हैं. 2 नई टीमें लीग में जोड़ने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने अब मुंबई के 3 और पुणे के 1 स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) को कराने का फैसला किया है. इस दौरान सभी 4 स्टेडियम में 20 पिचें तैयार की गई हैं. जिसमें सभी 74 लीग मैच खेले जायेंगे.

नॉकऑउट मैचों को लेकर अब तक बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल गर्वनिंग काउसिंल ने कोई फैसला नहीं लिया है. सीजन के पहले मैच में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के सामने श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की टीम होगी. पिछले सीजन का फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था. जहाँ पर चेन्नई ने अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता था.

जानिए कहाँ फ्री में देख सकते हैं IPL 2022 के सभी मुकाबले

IPL 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत CSK vs KKR मैच से होगी. स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2022 का सीधा प्रसारण करेगा. आईपीएल 2022 के सभी मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क-स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी2, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 4, स्टार स्पोर्ट्स एचडी1 पर देखा जा सकता है.

डिज्नी हॉटस्टार अपने ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा. इस बार आईपीएल का प्रसारण और लाइव प्रसारण 8 भाषाओं में होगा.इस सीजन का सीछा प्रसारण 24 नेटवर्क चैनलों पर लाइव होगा क्योंकि कई भाषा फ़ीड की योजना बनाई जा रही है.

IPL 2022

आईपीएल कमेंट्री और लाइव प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम और बंगाली भाषा में उपलब्ध होगा. आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत 26 मार्च को होगी. जहाँ पर वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके और केकेआर टीम आमने सामने होगी. इस दौरान दोपहर के मैचों को 3:30 बजे तो वहीं शाम के मैच 7:30 बजे से देख सकते हैं. इस दौरान जिओ पर मैच फ्री में भी देख सकते हैं.

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, श्रेयस अय्यर,