वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस की हार पर दिया फैंस को नाराज करने वाला बयान, इसे सुनकर आप भी रह जाएंगें दंग

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने मुंबई इंडियंस (MI) की हार पर फैंस को नाराज करने वाला बयान दिया है। मुंबई इंडियंस (MI) बुधवार को आईपीएल के 15वें सीजन में अपना 5वां मैच गवां चुकी है। टीम को पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS) ने 12 रनों से हाराया है। इस हार के बाद मुंबई का प्लेऑफ तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। मुंबई इंडियंस (MI) की इस हार पर वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने टीम को खरी-खरी सुनाई है।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दो रन आउट होना टीम के हार की वजह

बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) 198 रनों का पीछा कर रही थी कि टीम के दो बल्लेबाज तिलक वर्मा (TILAK VERMA) व किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) रन आउट हो गए। यहीं से मैच का रुख पलट गया। वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा है कि सूर्यकुमार यादव (SURYA KUMAR YADAV) बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्होंने दो बल्लेबाजों को आउट करा दिया। तिलक वर्मा (TILAK VERMA) आउट हो गए और किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) भी रन आउट हो गए।
पोलार्ड के रन आउट होने में पूरी गलती सूर्यकुमार यादव (SURAY KUMAR YADAV) की थी लेकिन मुझे लगता है कि तिलक वर्मा (TILAK VERMA) का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट बना। वो बिना जोखिम लिए बल्लेबाजी कर रहे थे, 20-30 रन और बना लेते तो पंजाब किंग्स (PBKS) खुद ही मैच छोड़ देती।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुंबई इंडियंस के फैन बदल लें टीम

वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा है कि मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इस बार नीचे ही रहने दो। मुंबई फैंस अपनी फेवरेट टीम बदल लें, जब 2 खिलाड़ी रन आउट हो जाएंगे तो हार का झटका लेगा ही। तिलक वर्मा (TIKAL VERMA) और किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) रन आउट हो गए।
सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) अगर अंत तक खड़े रहते तो ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITHG) अपने आखिरी ओवर में 25 रन भी लुटा देते। सहवाग ने कहा कि मुंबई के खिलाफ ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITHG) का दिन था। उसने विकेट चटकाए, रन आउट किया। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उन्होंंने 2 गेंदों में 12 रन बनवा दिए थे लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITHG) ने ही पलटा।
Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, वीरेंद्र सहवाग, सूर्यकुमार यादव,