IPL 2022: वीरेंद्र सहवाग ने Virat Kohli के फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ” ये वो विराट कोहली नहीं है जिसे हम जानते है”

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ और मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के फ्लॉप शो पर बड़ा बयान दे दिया है। आईपीएल के इस मौजूदा सीजन में विराट कोहली का बल्ला ख़ामोश रहा। एक आधी पारियों को साइड रख दें तो, कोहली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। उनके इस ख़राब प्रदर्शन से फैंस के हाँथ सिर्फ़ निराशा लगी है। अब दिग्गज खिलाड़ियों ने कोहली की खराब फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
विराट कोहली के ख़राब फॉर्म पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान

भारत के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का मानना है कि विराट कोहली अपने परिचित रंग में नहीं हैं जिसके लिये उन्हे जाना जाता है और एक आईपीएल सत्र में उन्होंने इतनी गलतियां की जितनी 14 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय कैरियर में नहीं की। पिछले ढाई साल से शतक नहीं बना सके कोहली अपने सबसे खराब दौर से जूझ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 16 मैचों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाये जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। अधिकांश मैचों में उन्होंने पारी का आगाज किया।सहवाग ने क्रिकबज से इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि,
‘विराट कोहली इस सीजन में अलग-अलग तरीके से आउट हुए हैं। ऐसा तब होता है जब बल्लेबाज खराब फॉर्म से गुजर रहा होता है। यह वह विराट कोहली नहीं है जिसे हम जानते हैं। इस सीजन में दूसरा ही विराट खेल रहा है इस सीजन में विराट ने इतनी गलतियां कीं, जितनी उसने अपने पूरे करियर में नहीं की। जब रन नहीं बनते तो ऐसा होता है। आप रन बनाने के कई तरीके तलाशने लगते हो और उस चक्कर में विकेट गंवा देते हो। ऐसा ही कुछ कोहली के साथ भी हुआ।’
वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि,

Tags: आईपीएल 2022, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग,‘‘विराट ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में कई गेंद छोड़ी लेकिन फॉर्म खराब होने पर ऐसा होता है। आप आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों को भी नहीं छोड़ते। ऐसे में किस्मत खराब हो तो पीछे लपके जाने की पूरी आशंका रहती है। कोहली ने अपने लाखों प्रशंसकों को निराश किया जो अपने सितारों से बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि बड़े मैच में बड़ा खिलाड़ी चलेगा। उसने अपने आपको नहीं बल्कि उसके और आरसीबी के लाखों प्रशंसकों को निराश किया।’’
