IPL 2022: सचिन तेंदुलकर से मिले विराट कोहली तो 170 अतंरराष्ट्रीय शतको का हुआ जिक्र, कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन 

By Shadab Ahmad On April 11th, 2022
विराट कोहली

आईपीएल (IPL )के 18वें मैच के दौरान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) से मिले तो इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ” 170 अंतरराष्ट्रीय शतक”। इस पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI)ने अपना रिएक्शन दिया है।

वर्ष 2019 से विराट कोहली ने नहीं लगाया है कोई शतक

दरअसल आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच मुंबई इंडियंस (MI)और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 7 विकेट से जीत लिया था। मैच के दौरान कोहली (VIRAT KOHLI) ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) से मुलाकात की थी।

इसकी फोटो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की थी, जिसमें 170 अंतरराष्ट्रीय शतक का जिक्र था। इसमें 100 शतक क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का व 70 शतक विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का है। बता दें कि पिछले लगभग 2 वर्ष से फैंस विराट कोहली के शतक का इंतजार कर रहे है मगर विराट कोई शतकीय पारी नहीं खेल सके हैं। वर्ष 2019 में कोहली ने अपना आखिरी शतक लगाया था।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्द्धशतक बनाने से चूके विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में 4 मैच में कुल 106 रन बनाए हैं। वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्द्धशतक बनाने से मात्र 2 रन से चूक गए। उनको 48 रन के स्कोर पर डेवाल्ड ब्रेविस ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने 135.89 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

विराट ने सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR)  के साथ लिए गए फोटो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है पाजी। ’ दोनोंं फोटो को फैंस ने खूब सराहा है। बता दें कि इस आईपीएल में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैंं। सीजन के शुरू होने से पहले ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। इस बार रॉयल चैलेंजर्स (RCB) के कप्तान फाफ डू प्लेसिस हैं।

यहां देखें पोस्ट की फोटो 

Tags: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,
Exit mobile version