IPL 2022: खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली के समर्थन में उतरे दिग्गज केविन पीटरसन, सुनील शेट्टी ने भी की उनकी तारीफ

By Shadab Ahmad On April 24th, 2022
विराट कोहली

आईपीएल (IPL) में लगातार फ्लॉप चल रहे विराट कोहली (VIRAT KPHLI) का समर्थन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसरन (KEVIN PIETERSON) ने किया। उन्होंने इसके लिए अपने ट्वीटर अकाउंट पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के लिए एक खास पोस्ट की है। इनके इस पोस्ट पर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) ने रिएक्ट किया है। यह फैंस के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) के रिएक्शन  पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

आईपीएल में दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं विराट कोहली

दरअसल विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पिछले दो वर्षों से आउट ऑफ फॉर्म हैं। वो पिछले दो सालों से कोई लंबाी या शतक नहीं लगा सके हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि भारतीय टीम की तीनों फार्मेट से उनकी कप्तानी जा चुकी है। लगातार आउट ऑफ फॉर्म होने के चलते उनके आलोचकों की भरमार हो गई है। उम्मीद थी कि आईपीएल (IPL) के इस सीजन में उनका बल्ला चलेगा लेकिन अभी तक के 8 मैचों में वो कुछ विशेष नहीं कर सके हैं।

शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एक बार फिर से वो शून्य पर आउट हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के विपक्ष में बहुत तरह की बातें की गईं। किसी ने कहा कि विराट का क्रिकेट करियर खत्म तो किसी ने ने कहा कि विराट कोहली को घर लौटना जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर मचे इस हंगामें के बाद इंग्लैंंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (KEVIN PIETERSON) उनके समर्थन में  उतरे हैं।

केविन पीटरसन ने कहा कि विराट कोहली के दौर से गुजरा है क्रिकेट का हर महान खिलाड़ी

केविन पीटरसन (KEVIN PIETERSON) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के फार्म पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि

“आप एक तथ्य चाहते हैं?, विराट जिस दौर से गुजर रहे हैं, उससे हमारे खेल का हर एक महान खिलाड़ी गुजरा है। एक और तथ्य चाहते हैं?, वे सभी इससे गुजरते भी हैं और फिर से बड़े मंच पर पहुंचते भी हैं।”

केविन पीटरसन (KEVIN PIETERSON) के इस ट्वीट पर फैंस ने खूब प्रतिक्रिया दी। इसी ट्वीट पर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) ने रिएक्ट करते हुए  लिखा कि “एक महान खिलाड़ी दूसरे महान खिलाड़ी के बारे में बात कर रहा है… सम्मान”। सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) के इस रिएक्शन को फैंस ने खूब सराह है। इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आई हैं।

यहां देखें ट्वीट…

Tags: आईपीएल 2022, केविन पीटरसन, विराट कोहली, सुनील शेट्टी,