IPL 2022: विराट कोहली ने टी20 विश्व कप और एशिया कप को लेकर कही चौकाने वाली बात, बताया कब लेंगे क्रिकेट से ब्रेक

By Shadab Ahmad On May 20th, 2022
IPL 2022: विराट कोहली ने टी20 विश्व कप और एशिया कप को लेकर कही चौकाने वाली बात, बताया कब लेंगे क्रिकेट से ब्रेक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को प्ले ऑफ तक पहुंचने के लिए आखिरी उम्मीद को विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने एक जिंदा कर दिया है। गुरुवार को गुजरात टाइटंस के विरुद्ध धमाकेदार 54 गेंद पर 73 रन की पारी खेलकर विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को जीत दिलाई है। इस जीत से पहले विराट कोहली ने भारतीय टीम को टी 20 विश्वकप जिताने की बात कही थी। इसके अलावा अपने खराब फॉर्म को लेकर ब्रके पर जाने की बात का उत्तर दिया है।

विराट कोहली ने निर्णायक मैच में खेली विराट पारी

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) काफी दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वो आईपीएल के इस सीजन में तीन बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं। इसको लेकर उनकी काफी आलोचनाएं भी हुईं हैं लेकिन गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ निणार्यक मैच में उनका बल्ला चल पड़ा। वो क्रीज पर खड़े होकर एक बार फिर से अतिशी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद पर 73 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी से उन्होंने साफ कर दिया कि वो दुनिया के महान बल्लेबाज क्यों कहे जाते हैं। साथ आलोचकों को भी अपनी पारी से करारा जवाब दिया। मैच से पूर्व एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि

मुझे पता है कि जब रन बनना शुरू होंगे तो मोटिवेट हो जाऊंगा।  मैं भारत के लिए एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं और यही मेरा उद्देश्य है। मुझे संतुलन बरकरार रखने के लिए आगे बढ़ना होगा। कुछ आराम करूंगा और खुद को तरोताजा करूंगा।

एक बार मेरी एकाग्रता आई तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा। अब मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जिताना है और मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।  “

 विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि मैं सच में ब्रेक ले रहा हूं

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के लगातार खराब फॉर्म के बाद विराट कोहली को कई दिग्गज क्रिकेटर ने ब्रेक लेने की सलाह दी थी। इसमें एक नाम भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का भी था। इस प्रश्न के जवाब में कोहली ने बताया है कि आईपीएल के बाद वो खुद को तरोताजा रखने के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। उन्होंने ब्रेक के सवाल पर कहा है कि

“कई लोग  ने ऐसा नहीं कहा है। एक व्यक्ति हैं रवि भाई, जिन्होंने ऐसा कहा क्योंकि उन्होंने पिछले करीब 6-7 सालों में मुझे अच्छे से जाना है। वे मेरी वास्तविक स्थिति को समझते हैं। 7 साल कप्तानी और करीब 10 से 11 साल तक नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलने से मुझ पर दबाव था।”

Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,