आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) खुद अपने फॉर्म को लेकर चिंता में हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आखिरी लीग मैच में शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी है लेकिन अभी भी टीम पर प्ले ऑफ से बाहर होने का संकट मंडरा रहा है लेकिन विराट कोहली के हौसले आज भी पस्त नहीं हुए हैं। वो आगामी दिनों में भारतीय टीम को टी 20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जिताना चाहते हैं। इसका खुलासा उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से बातचीत में कहा है।
विराट कोहली अपनी कप्तानी में नहीं जिता सके थे कोई आईसीसी टूर्नामेंट
एक समय विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारतीय क्रिकेट के तीनों फार्मेट के कप्तान हुआ करते थे। इनके नेतृत्व में टीम ने 95 वनडे, 68 टेस्ट व 50 टी 20 मैचों में खेली है। इन मैचों में टीमों को 70 प्रतिशत से अधिक मैचों में जीत मिली है लेकिन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की कप्तानी में टीम कोई आईसीसी खिताब अपनी झोली में नहीं डाल सकी।
शायद इसका मलाल विराट कोहली को भी है। वो अब बतौर बल्लेबाज भारत के लिए आने वाले दो बड़ आईसीसी (ICC) खिताब एशिया कप और टी 20 वर्ल्ड कप को जीतना चाहते हैं। उन्होंने इस तरह की बात एक स्पोर्ट्स चैनल पर भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रहे हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) से की है।
विराट कोहली ने कहा मुझे आराम की जरूरत नहीं
स्टार स्पोर्ट्स पर हरभजन सिंह से बात करते हुए विराट कहा कि वे टीम इंडिया को इस साल 2 खिताब दिलाना चाहते हैं। पिछले दिनों उनके खराब प्रदर्शन पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि उन्हें आराम की जरूरत है। इस सवाल के जवाब पर पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन चीजें पिछले दो-ढाई साल में काफी बदल गई हैं। पहले हम मैच खेलने के बाद घूमने निकल जाते थे या कुछ और करते थे। इससे हम खेल के बारे में अधिक नहीं सोचते थे लेकिन अब हम बायो बबल में रह रहे हैं। इस कारण चीजें एक सी हो गई हैं।
विराट कोहली (VIRAT KOHLI)के दो खिताब की जीत में पाकिस्तान की टीम एक बड़ा रोडा है। पिछले साल टीम को टी 20 विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही चैंपियंस ट्राफी में पिछली बार फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ हार कर बिना खिताब के ही लौटना पड़ा था। इस बार दोनों टूर्नामेंट में एक बार फिर से भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की टीम होगी। यह विराट कोहली व भारतीय टीम के लिए चुनौती होगी।
