IPL 2022: विराट कोहली को आउट करने के बाद आवेश खान ने दी इस तरह की प्रतिक्रिया, फैंस को नहीं आई पसंद 

By Shadab Ahmad On May 26th, 2022
IPL 2022: विराट कोहली को आउट करने के बाद आवेश खान ने दी इस तरह की प्रतिक्रिया, फैंस को नहीं आई पसंद 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का बल्ला फॉर्म में नहीं है, यह हर कोई जानता है। बुधवार को लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के महत्वपूर्ण मुकाबले में भी विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वो 25 रन बनाकर आवेश खान (AVESH KHAN) की एक गेंद का शिकार हो गए। इस पर आवेश ने एक स्टार बल्लेबाज को एक बेतुकी प्रतिक्रिया दी। यह फैंस के गले नहीं उतर रही है।

महत्वपूर्ण मुकाबले में 9वें ओवर में आउट हो गए विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपनी टीम की ओर से खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले कुछ विशेष नहीं कर सके। वैसे भी इस सीजन में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के फॉर्म में न होने से युवा गेंदबाजों ने उनके विकेट को चटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बुधवार के मैच में भी ऐसा ही हुआ।

मैच के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान (AVESH KHAN) की ओर से एक शॉट लेंथ बॉल फेंकी गई। इस बॉल पर विराट कोहली अपने फुटवर्क का पूरा इस्तेमाल न करते हुए गेंद को अपनी जगह से बाउंड्री के पार पहुंचानें की कोशिश की लेकिन वो कैच थमा बैठे और आउट हो गए। इस समय में वो मात्र 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

विराट कोहली के समाने ताली बजाकर आवेश खान ने दी भद्दी प्रतिक्रिया

जैसे ही VIRAT KOHLI का कैच पकड़ा गया तो आवेश खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने भड़कीला सेंड ऑफ दिया। वो विराट कोहली के सामने ताली बजा बजाकर खुशी का इजहार करते नजर आए। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद यह फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

बता दें कि रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) की शानदार बल्लेबाजी के चलते रॉयल चलैंजर्स ने एलिमिनेटर मैच को जीत लिया है। रजत पाटीदार ने 52 गेंद पर शानदार 112 रन की पारी खेली थी, जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसका पीछा करते हुए लखनउ सुपर जायंट्स की टीम 193 रन ही बना सकी थी।

यहां देखें वीडियो….

https://twitter.com/FallenKazekage/status/1529484239779287040?s=20&t=dkl3V7JXjrqDYYURAGMZSg

Tags: आईपीएल 2022, आवेश खान, विराट कोहली,
Exit mobile version