IPL 2022: रोहित शर्मा के बाद अब चेन्नई के MOEEN ALI ने तोड़ी Tata Punch Car, गैंडों को मिलेंगे 5 लाख रुपये

By Akash Ranjan On May 21st, 2022
IPL 2022: रोहित शर्मा के बाद अब चेन्नई के MOEEN ALI ने तोड़ी Tata Punch Car, गैंडों को मिलेंगे 5 लाख रुपये

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच अपने चरम पर है, लीग स्टेज खत्म होने में अब एक ही दिन बचा है। मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) के साथ खेला। इस मुकाबले में टीम के दिग्गज बल्लेबाज मोईन अली (Moeen Ali) ने अपनी बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा प्रभावित किया। मोईन अली ने इस मुकाबले में 93 रनों की शानदार पारी खेली। मोईन अली (Moeen Ali) का एक छक्का टाटा पंच कार (TATA Punch Car) पर जा लगा। जिससे गैंडे को फायदा हो गया।

रोहित शर्मा के बाद मोईन अली ने किया बड़ा कारनामा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सीजन में दो बार ऐसा हुआ जब किसी बल्लेबाज ने प्रमोशन के लिए स्टेडियम में खड़ी Tata Punch कार को हिट किया। कार को चोट पहुंचाने से असम में पाए जाने वाले एक सींग वाले काजीरंगा के गैंडों (Rhinos) को बड़ा फायदा पहुंचा। दरअसल, ऐसा करने से काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) को गिफ्ट में 5-5 लाख रुपये मिले। पहले रोहित शर्मा और अब मोईन अली ने टाटा पंच तक गेंद पहुंचाने के साथ ही नेक काम में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Moeen Ali के चौके से अब गैंडों को मिलेंगे 5 लाख

शुक्रवार की शाम को खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्ले ने खूब कहर मचाया। उन्होंने राजस्थान (RR) के खिलाफ खेले गए मैच में IPL 2022 का यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की पारी का 7वां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। इस वक्त मोइन अली Moeen Ali काफी तेजी से रन बना रहे थे।

ओवर की चौथी गेंद पर चहल की गेंद पर अली ने चौका जड़ा मगर बॉल बाउंड्री वॉल से टकराकर सीधे टाटा पंच कार पर जा लगी। यह दूसरा मौका था जब टाटा पंच से गेंद टकराई।वहीं मोईन (Moeen Ali) के इन्ही चौकों में से एक चौके की कीमत 5 लाख रुपये थी।

Tata Group ने की थी ये कमिटमेंट

आईपीएल 2022 के इस सीजन का ऑफिशियल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप है। टाटा ग्रुप ने कहा था कि अगर कोई बल्लेबाज टाटा पंच बोर्ड पर शॉट लगता है, तो काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख रुपए डोनेट किए जाएंगे। इसी कमिट के चलते अब काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख रुपए मिलेंगे। वैसे तो इस नेशनल पार्क में और भी जानवर है, लेकिन ये नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के घर के रूप में जाना जाता है और पार्क इन गैंडों के लिए फेमस है।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मोईन अली,