सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी को करोड़ो में खरीदा, अब युवा खिलाड़ी ने सुरेश रैना को इस वजह से कहा अपना भगवान

By Shadab Ahmad On April 26th, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी को करोड़ो में खरीदा, अब युवा खिलाड़ी ने सुरेश रैना को इस वजह से कहा अपना भगवान

आईपीएल (IPL) में कई करोड़ में बिकने वाले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक खिलाड़ी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (SURAISH RAINA) को अपना क्रिकेट का भगवान बताया है। खिलाड़ी ने सुरेश रैना के साथ घटित होने वाले किस्से को शेयर किया है। साथ ही बताया है कि किस तरह से सुरेश रैना उनके जीवन में आए और किस तरह से सफर करने हुए आज आईपीएल (IPL) तक पहुंचे। जानिए कौन है वो खिलाड़ी और क्या कही है बात….

कर्तिक त्यागी हैं को सनराइजर्स  हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा

कर्तिक त्यागी (KARTIK TYAGI) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 4 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह पिछले 3 सीजन से आईपीएल (IPL) में खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने 14 मैच में 13 विकेट लिए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले हैं।

इस बार वो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ जुड़े हैं हालांकि उनको अभी तक प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिला है लेकिन आगे के मैचों में उनको खिलाया जा सकता है। 21 साल के कर्तिक त्यागी अंडर19 की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। कार्तिक त्यागी ने अपने करियर का भगवान सुरेश रैना (SURAISH RAINA) को बताया है। उन्होने बताया है कि एक मैदान में सुरेश रैना से उनकी मुलाकात हुई और उनका करियर उंचाईयों की बढ़ता चला गया।

सनराइजर्स हैदराबाद के कार्तिक त्यागी ने सुनाया ये किस्सा

कर्तिक त्यागी (KARTIK TYAGI) ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ अपने संघर्ष के दिनों का किस्सा शेयर करते हुए बताया है कि

“रैना भईया…मेरी जिंदगी में भगवान की तरह आए। लोगों ने मुझे तब जानना शुरू किया जब मैं रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए चुना गया। रणजी ट्रॉफी कैंप में मैं बहुत चुपचाप था। वहां पर रैना भईया भी आए हुए थे। वो अपनी प्रैक्टिस करके जा रहे थे। वो वापस आए, मुझे नहीं पता था कि वो क्यों वापस आए है? उन्होंने मुझे से पूछा आप क्या करते हो? मैने कहा मैं गेंदबाज हूं जिसके बाद उन्होंने मुझे नेट पर प्रैक्टिस करने का मौका दिया। मेरी गेंदबाजी देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अच्छा करते हो, मैं तुम्हे आगे चांस दूंगा”।

कार्तिक त्यागी (KARTIK TYAGI) ने बताया है कि कुछ दिन बाद उनका नाम रणजी में आ गया। इसके बाद मौके मिलते गए और मैं प्रदर्शन करता गया। अब मैं इस साल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा हूं।

 

Tags: आईपीएल 2022, सनराइजर्स हैदराबाद, सुरेश रैना,
Exit mobile version