IPL 2022: सुरेश रैना चाहते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीते आईपीएल का यह सीजन, वजह जानकर आपको हो जाएगा प्यार
IPL 2022: सुरेश रैना चाहते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीते आईपीएल का यह सीजन, वजह जानकर आपको हो जाएगा प्यार

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन अब अपने विनर से मिलने के लिए तैयार हैं। गुजरात टाइटंस (GT) 20 अंक, राजस्थान रॉयल्स (RR) 18 अंक, लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)  18 अंक और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए ये चारों टीमें क्वालिफाई हुई हैं। क्वालिफायर-1 24 मई 2022 को गुजरात और राजस्थान के बीच ईडन गार्डन में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मैच आरसीबी और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच 25 मई 2022 को खेला जाएगा। मैच से पहले भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल का खिताब किसे और क्यों जीतना चाहिए इस पर बयान दिया हैं।

सुरेश रैना चाहते हैं आरसीबी जीते आईपीएल का यह सीजन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक मजबूत टीम मानी जाती है और फैंस के मामले में भी यह दुनिया के हर बड़े टीमों को टक्कर देती हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार पिछले तीन साल से आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच पायी हैं। आरसीबी ने तीन बार आईपीएल का फाइनल खेला है और तीनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं।

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए आईपीएल का खिताब किसे और किस कारण से जीतना चाहिए इस पर बात करते हुए सबके दिल जीत लिया उन्होने कहा हैं कि-

“मैं सच में चाहता हूं कि आरसीबी इस साल आईपीएल ट्राफी जीते, क्योंकि इसकी मुख्य वजह विराट कोहली हैं।”

एलिमिनेटर मैच में लखनऊ के साथ भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना लीग चरण का आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस से 8 विकटों से जीता था। जिसमें विराट कोहली का विस्फोटक फार्म फिर से वापस दिखा। इस मैच में उन्होंने 73 रनों की पारी खेली जिससे आरसीबी 16 अंकों के साथ चौथे पायदान के लिए दावेदार बनी थी। आरसीबी का प्लेऑफ में जाना दिल्ली कैपिटल्स की हार पर टिका था। दिल्ली अपनी आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से 5 विकटों से हार गई। जिससे वो प्लेऑफ से बाहर और आरसीबी ने प्लेऑफ में एंट्री मारी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 25 मई 2022 को ईडन गार्डन में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। दोनो ही टीमें अपना बेस्ट दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी। देखना होगा की कौन क्वालिफायर-2 की ओर अपना कदम बढाएगा।